बेहतरीन स्वादिष्ट हरे चने के कबाब

Edited By Sonia Goswami,Updated: 20 Mar, 2019 11:27 AM

जब हरे चने को पनीर के साथ मिलाकर इसमें गर्म मसाले का स्वाद भरा जाता है, यह एक बेहतरीन स्वादिष्ट कबाब बनाते हैं जो सबको ज़रुर पसंद आऐंगे।

जब हरे चने को पनीर के साथ मिलाकर इसमें गर्म मसाले का स्वाद भरा जाता है, यह एक बेहतरीन स्वादिष्ट कबाब बनाते हैं जो सबको ज़रुर पसंद आऐंगे।
 सामग्री
(कबाब के लिए)
हरे छोले - 300 ग्राम
पानी - 1600 मिलीलीटर, विभाजित
मैदा- 100 ग्राम
कॉर्न स्टार्च - 2 बड़े चम्मच
पानी - 250 मिलीलीटर
उबले आलू - 620 ग्राम
प्याज - 100 ग्राम
हरी मिर्च - 1 बड़ा चम्मच
नमक - 1 चम्मच
लाल मिर्च - 1 चम्मच
आमचूर पाऊडर - 1 चम्मच
धनिया पाऊडर - 1 चम्मच
जीरा पाऊडर - 1 चम्मच
लहसुन पाऊडर - 1 चम्मच
अदरक पाऊडर - 1 चम्मच
गर्म मसाला - 1 चम्मच
चाट मसाला - 1 चम्मच
ब्रेड क्रम्ब्स - 50 ग्राम
पनीर - 200 ग्राम
ब्रेडक्रम्ब्स
तिल 
तलने के लिए तेल

(चटनी के लिए)
पुदीना - 25 ग्राम
धनिया - 25 ग्राम
हरी मिर्च - 1 1/2 चम्मच
तिल - 50 ग्राम
नींबू का रस - 1 बड़ा चम्मच
गुड़ का पाऊडर - 30 ग्राम

तैयारी
-सबसे पहले कटोरे में हरे छोले 800 मिलीलीटर पानी में 3 घंटे के लिए भिगोएं।
-इसे प्रेशर कुकर में स्थानांतरित करें और 800 मिलीलीटर पानी डालें। 5 - 6 सीटी आने तक पकाएं।
-ढक्कन खोलें और इसे गैस से हटा दें। छोले को सूखा लें।
-इसे ब्लेंड करें।
-इसके बाद एक कटोरे में मैदा तथा कॉर्न स्टार्च को 250 मिलीलीटर पानी में मिलाएं और एक तरफ रख दें।
-अब बाऊल में उबले हुए मैश आलू, ब्लेंड मिश्रण, प्याज, हरी मिर्च,  नमक, लाल मिर्च, आमचूर पाऊडर,  धनिया पाऊडर, जीरा पाऊडर,लहसुन पाऊडर,  अदरक पाऊडर, गर्म मसाला, चाट मसाला, ब्रेड क्रम्ब्स तथा पनीर डालकर सभी सामग्री को अच्छी तरह मिलाएं।
-अपने हाथों में कुछ मिश्रण लें और इसे टिक्की का आकार दें।
-एक बाऊल में ब्रेड क्रम्ब्स, तिल डालकर अच्छे से मिलाएं।
-टिक्की लें और इसे तैयार किए गए सभी आटे के पेस्ट में डुबोएं।
-फिर, इसे ब्रेड क्रम्ब्स और तिल के बीज के मिश्रण में रोल करें। इसके बाद डीप फ्राई करें।
- इसे अब्सॉर्बेंट पेपर पर ड्रेन करें।

(चटनी के लिए)
1. एक ब्लेंडर में, सभी अवयवों को मिलाएं।
2. कबाब को तैयार चटनी के साथ सर्व करें। 

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!