खास स्वाद बना चुकीं हैं हनी चिली पनीर की रेसिपी

Edited By Updated: 12 Jan, 2019 12:01 PM

चीनी रेसीपीज चीन से घूमते घामते आकर यहां एक अपना खास स्वाद बना चुकीं हैं।

चीनी रेसीपीज चीन से घूमते घामते आकर यहां एक अपना खास स्वाद बना चुकीं हैं। चीनी रेसीपीज के भारतीय रूप में हनी चिली पनीर एक स्वादिष्ट और पौष्टिक रेसीपी है। इसे आप चाहे खाने से पहले खाईये या खाने के साथ। मन करे तो वेज चाउमिन के साथ खाईये। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि।

 
सामग्री
कॉर्न फ्लोर - 60 ग्राम
मैदा- 65 ग्राम
नमक - 1/4 टी स्पून
काली मिर्च - 1/4 टी स्पून
पानी - 200 मिलीलीटर
पनीर - 350 ग्राम
तेल - उथले तलने के लिए
तेल - 2 टेबल स्पून
लहसुन - 1 टेबल स्पून
हरी मिर्च - 2 टी स्पून
प्याज - 50 ग्राम
शिमला  मिर्च - 80 ग्राम
सोया सॉस - 1 टेबल स्पून
कैचअप - 2 टेबल स्पून
स्वीट चिली चटनी - 1 टेबल स्पून
शहद - 2 टेबल स्पून
सिरका - 1 टी स्पून
पानी - 120 मिलीलीटर
नमक - 1/2 टी स्पून
काली मिर्च पाऊडर - 1/2 टी स्पून
कॉर्न फ्लोर - 1 टेबल स्पून
पानी - 2 टेबल स्पून
हरे प्याज - 1 टेबल स्पून
सफेद तिल - गार्निशिंग के लिए

तैयारी
1. सबसे पहले एक कटोरी में 60 ग्राम कॉर्न फ्लोर, 65 ग्राम मैदा, 1/4 चम्मच नमक, 1/4 चम्मच काली मिर्च तथा 200 मिलीलीटर पानी डालें और अच्छी तरह से मिलाकर गाढ़ा घोल बना लें।
2. 350 ग्राम पनीर लें और इसे क्यूब्स में काट लें। पनीर क्यूब लें और तैयार मिश्रण में डुबोकर फ्राई करें।  
3. इसे टिशू पेपर पर निकालें। एक कड़ाही में 2 बड़े चम्मच तेल गर्म करें। इसमें लहसुन तथा हरी मिर्च डालें और 1 - 2 मिनट तक चलाएं।
4. फिर 50 ग्राम प्याज तथा 80 ग्राम शिमला मिर्च डालकर भूनें।
5. इसमें 1 बड़ा चम्मच सोया सॉस, 2 बड़े चम्मच कैचअप, स्वीट चिली सॉस, शहद तथा सिरका डालकर अच्छे से मिलाएं और मध्यम आंच पर 3 - 5 मिनट के लिए कुक करें।
6. अब 120 मिलीलीटर पानी डालें और इसे अच्छी तरह मिलाएं। उबाल लें।
7. इसमें नमक तथा काली मिर्च पाऊडर डालें और इसे अच्छे से मिलाएं।
8. फिर इसमें पनीर डालकर अच्छे से मिलाएं। इसके बाद एक कटोरे में कॉर्न फ्लोर तथा 2 बड़े चम्मच पानी  मिलाएं।
9. इस मिश्रण को कड़ाही में डालें और अच्छी तरह मिलाएं।  इसे उबाल लें।
10. अब हरे प्याज मिलाएं। मध्यम आंच पर 3 - 5 मिनट के लिए कुक करें।
11. हरे प्याज और सफेद तिल के साथ गार्निश करें। पनीर तैयार है गर्मा गर्म परोसें।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!