बहुत आसान है Crispy Corn Chaat बनाना, देखें रेसिपी

Edited By Updated: 26 Dec, 2019 03:22 PM

बहुत आसान है Crispy Corn Chaat बनाना, देखें रेसिपी ...

साम्रगी 
पानी - 500 मि.ली
स्वीट कॉर्न - 200 ग्राम
कॉर्न फ्लोर  - 20 ग्राम
नमक - 1/2 टीस्पून  
लाल मिर्च - 1/4 टीस्पून  
काली मिर्च - 1/2 टीस्पून  
जीरा पाउडर - 1/4 टीस्पून  
गर्म मसाला - 1/2 टीस्पून  
चावल का आटा - 25 ग्राम
पानी - 2 टेबल स्पून 
तलने के लिए तेल
प्याज - 40 ग्राम
टमाटर - 1 1/2 टेबल स्पून 
हरी मिर्च - 1 टेबल स्पून 
धनिया - 2 टेबल स्पून 
काला नमक - 1/2 टीस्पून  
चाट मसाला - 1 टीस्पून  
लाल मिर्च - 1/4 टीस्पून  
नींबू का रस - 2 टीस्पून  

बनाने की विधि 
1. सबसे पहले एक पैन में 500 मि.ली पानी गर्म करें, उसमें 200 ग्राम स्वीट कॉर्न डालें और अच्छी तरह से हिलाएं।
2. हिलाने के बाद इसे मध्यम हीट पर 8 - 10 मिनट के लिए उबाल लें।
3. फिर स्वीट कॉर्न को सुखाने के बाद एक बाउल में डाल दें, अब उसमें 20 ग्राम कॉर्न फ्लोर, 1/2 टीस्पून नमक, 1/4 टीस्पून लाल मिर्च, 1/2 टीस्पून काली मिर्च, 1/4 टीस्पून जीरा पाउडर, 1/2 टीस्पून गर्म मसाला, 25 ग्राम चावल का आटा मिलाएं। 
4. चावल के आटे को भी पीसकर अच्छी तरह से मिला लें। इसमें 1 टेबलस्पून पानी डालें और अच्छे से मिलाएं।
5. इसके बाद एक पैन में तेल गर्म करें और मिक्सचर को सुनहरा भूरा और खस्ता होने तक डीप फ्राई करें।
6. अब इसे एक बाउल में मिलाएं, फिर इसमें 40 ग्राम प्याज, 1 1/2 टेबलस्पून  टमाटर, 1टेबलस्पून हरी मिर्च, 2 टेबलस्पून धनिया, 1/2 टीस्पून काला नमक, 1 टीस्पून चाट मसाला, 1/4 टीस्पून लाल मिर्च, 2 टीस्पून नींबू का रस डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
7. कॉर्न चाट बनकर तैयार है इसे जल्दी से परोसे।  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!