घर पर बनाएं ये स्वादिष्ट Jhalmuri रेसिपी

Edited By Updated: 05 Dec, 2019 04:10 PM

घर पर बनाएं ये स्वादिष्ट Jhalmuri रेसिपी...

सामग्री
मूंगफली - 60 ग्राम
काला नमक - 1 /2  टीस्पून
नमक - 1/2 टीस्पून
लाल मिर्च - 1 /2 टीस्पून
धनिया पाउडर - 1/2 टीस्पून
जीरा पाउडर - 1/2 टीस्पून
काली मिर्च - 1/4 टीस्पून
सूखे आम का पाउडर - 1टीस्पून
 गर्म मसाला - 1 /2 टीस्पून  
परमल मुरमुरे - 50 ग्राम
तेल - 1 टेबलस्पून  
प्याज - 150 ग्राम
खीरा - 190 ग्राम
टमाटर - 100 ग्राम
अदरक - 1 टेबलस्पून  
नारियल - 70 ग्राम
उबले हुए  आलू - 200 ग्राम
सेव - 90 ग्राम
नींबू का रस - 1  टेबलस्पून  
धनिया - 5 ग्राम
हरी मिर्च - 1 1/2 टेबलस्पून  

बनाने की विधि 
1. सबसे पहले एक पैन लें उसमें 60 ग्राम मूंगफली डालें और मध्यम हीट पर 2 - 3 मिनट के लिए भूनें या जब तक यह सुनहरे भूरे रंग का न हो जाए।
2. फिर गैस बंद कर दें और मिक्सचर को एक तरफ रख दें।
3. अब एक कटोरे में, 1/2 टीस्पून काला नमक, 1/2 टीस्पून नमक, 1/2 टीस्पून लाल मिर्च, 1/2 टीस्पून धनिया पाउडर, 1/2 टीस्पून जीरा पाउडर, 1/4 टीस्पून काली मिर्च, 1 टीस्पून आम का पाउडर, 1/2 टीस्पून गर्म मसाला डालें और इसे अच्छी तरह मिलाएं।
4. फिर एक कड़ाही लें, उसमें 50 ग्राम मुरमुरे/परमल डालें और 2 - 3 मिनट तक पकाएं।
5. इसके बाद इसमें तैयार मसाला डालकर अच्छे से मिलाएं।
6. इसमें 1 टेबलस्पून सरसों का तेल डालें और अच्छी तरह से मिलाएं।
7. फिर मध्यम हीट पर 2 - 3 मिनट के लिए कुक करे, इसे एक कटोरी मे मिलाएं।
8. अब 150 ग्राम प्याज, 190 ग्राम खीरा, 100 ग्राम टमाटर, 1 टेबलस्पून अदरक, 70 ग्राम नारियल, भुनी हुई मूंगफली, 200 ग्राम उबले आलू, 90 ग्राम सेव, 1 टेबलस्पून नींबू का रस, 5 ग्राम धनिया मिलाएं।  1 1/2 टेबल स्पून हरी मिर्च डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
9. डिश बनकर तैयार है, इसे प्लेट में परोसें।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!