इस Sunday,शाम की चाय के साथ एंजॉय करें Matar Besan Paneer Cheela With Tomato Chutney

Edited By Updated: 07 Dec, 2019 02:49 PM

शाम की चाय के साथ एंजॉय करें Matar Besan Paneer Cheela With Tomato Chutney...

सामग्री
हरे मटर - 300 ग्राम
हरी मिर्च - 1 टेबलस्पून
अदरक - 2 टेबल स्पून
नमक - 1 टीस्पून
बेसन - 60 ग्राम
तेल - 1 टीस्पून
पनीर
प्याज
टमाटर
हरी मिर्च
नमक
लाल मिर्च
तेल - 2 टेबल स्पून
हींग - 1 /2  टीस्पून
धुली हुई उड़द की दाल - 2  टीस्पून
सूखी लाल मिर्च - 4
प्याज - 110 ग्राम
टमाटर - 130 ग्राम
नमक - 1  टीस्पून
इमली - 20 ग्राम

बनाने की विधि
1. सबसे पहले एक ब्लेंडर में 300 ग्राम हरे मटर, क्यू टेबलस्पून हरी मिर्च, 2 टेबलस्पून अदरक डालकर अच्छे से मिलाएं।
2. अब, इसे बाउल में डाल लें, इसमें 1 टीस्पून नमक, 60 ग्राम बेसन डालकर अच्छे से मिलाएं।
3. फिर एक पैन में थोड़ा तेल गर्म करें, उस पर तैयार पेस्ट डालें और समान रूप से फैलाएं।
4. उस पर कुछ पनीर, टमाटर, प्याज, हरी मिर्च और धनिया डालें।
5. इसके ऊपर थोड़ा नमक और लाल मिर्च छिड़कें।
6. इसे धीरे से पलटें, तब तक पकाएं जब तक यह सुनहरे भूरे रंग का न हो जाए।
7. अब, एक पैन में 2 टेबलस्पून तेल गर्म करें, 1/2 टीस्पून हींग, 2 टीस्पून धुली हुई उड़द की दाल, 4 सूखी लाल मिर्च डालें और 1 - 2 मिनट तक पकाएं।
8. इसके बाद 110 ग्राम प्याज डालें और अच्छे से भूनें।
9. अब, 130 ग्राम टमाटर डालें, नर्म और गूदेदार होने तक तलें।
10. फिर एक चम्मच नमक डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। फिर 20 ग्राम इमली डालें।  
11. अब, सारे मिश्रण को इसे एक ब्लेंडर में डालें और मिश्रण को पेस्ट में मिलाएं।
12. डिश बनकर तैयार है इसे गर्मा गर्म परोसे।  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!