घर पर मेहमानों को बनाकर खिलाएं स्वादिष्ट Mushroom Spinach & Cheese Frittata

Edited By Updated: 09 Jan, 2020 03:19 PM

घर पर मेहमानों को बनाकर खिलाएं स्वादिष्ट ...

सामग्री 
बटर/ मक्खन- 15 ग्राम 
प्याज  - 100 ग्राम 
मशरूम   100 ग्राम 
पालक - 160 ग्राम 
नमक - 1/2 टीस्पून 
काली मिर्च - 1/2  टीस्पून 
अंडे  - 6
नमक  - 1/2 टीस्पून 
काली मिर्च - 1/2  टीस्पून 
दूध - 60 मि.ली  
चेडर चीज़ - 120 ग्राम 

बनाने की विधि 
1. सबसे पहले एक कड़ाही में 15 ग्राम बटर /मक्खन गर्म करें, 100 ग्राम प्याज डालें और पारदर्शी होने तक या रंग में सुनहरा भूरा होने तक भूनें।
2. फिर, 100 ग्राम मशरूम डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
3. अब मध्यम हीट पर 8 - 10 मिनट तक पकाएं या जब तक यह सुनहरे भूरे रंग का न हो जाए।
4. अब, इसमें 160 ग्राम पालक, 1/2 टीस्पून  नमक, 1/2 टीस्पून काली मिर्च डालकर अच्छे से मिलाएं।
5. इसके बाद मध्यम हीट पर 3 - 5 मिनट के लिए कुक करें और एक तरफ रख दें।
6. अब एक मिक्सिंग बाउल में, 6 अंडे डालें और अच्छी तरह फेंटें।
7. बाउल में1/2 टीस्पून नमक, 1/2 टीस्पून काली मिर्च, 60 मि.ली दूध डालें और अच्छी तरह से मिलाएं।
8. फिर, पका हुआ मशरूम, 120 ग्राम चेडर चीज़ डालें और अच्छी तरह से मिलाएं।
9. सारे मिक्सचर को ओवन में रख दें और उसे 350 ° F / 180 ° C पर प्रीहीट करें।
10. डिश बनकर तैयार है इस पर धनिया से गार्निश करके डाल दें। 
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!