सुबह नाश्ते में बनाएं Paneer Missi Roti

Edited By Updated: 08 Jan, 2020 03:30 PM

सुबह नाश्ते में बनाएं Paneer Missi Roti...

सामग्री 
बेसन - 150 ग्राम
गेहूं का आटा - 100 ग्राम
कद्दूकस किया पनीर - 130 ग्राम
धनिया - 2 टेबलस्पून 
अदरक - 1 1 /2 टीस्पून 
हरी मिर्च - 1 टीस्पून 
नमक - 1 टीस्पून 
चिल्ली फ्लेक्स - 1 टीस्पून 
जीरा - 1  टीस्पून 
तेल - 1 टेबलस्पून 
पानी - 150 मि.ली
तेल - ब्रश करने के लिए

बनाने की विधि 
1. सबसे पहले मिक्सिंग बाउल में सभी सामग्री डालकर नर्म-नर्म आटा गूंध लें।
2. फिर आटे को 15 - 20 मिनट के लिए रख दें।
3. आटे को हाथ में लेकर गेंद का आकार दें, फिर उसे बेलन की मदद से चपटा करें
4. अब पैन के गर्म होने पर उस पर रोटी रखें और तीन मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं और  तेल से ब्रश करें।
5. रोटी को धीरे से पलटें और दूसरी तरफ से भी ब्रश करें।
6. सुनहरा भूरा होने तक पकाएं। पनीर मिस्सी रोटी बनकर तैयार है। 
7. रोटी बनकर तैयार है इसे दही के साथ परोसें।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!