डिनर में मेहमानों के लिए बनाएं Tawa Mushroom

Edited By Updated: 07 Jan, 2020 03:06 PM

डिनर में मेहमानों के लिए बनाएं Tawa Mushroom...

सामग्री 
तेल - 1 टेबलस्पून 
मक्खन - 1 टेबलस्पून 
अजवाइन- 1/2 टीस्पून 
जीरा - 1/2टीस्पून 
हरी मिर्च - 1 टीस्पून 
अदरक लहसुन का पेस्ट - 1 टीस्पून 
प्याज - 70 ग्राम
टमाटर - 80 ग्राम
शिमला मिर्च - 50 ग्राम
हल्दी - 1/4 टीस्पून 
धनिया पाउडर - 1 टीस्पून 
लाल मिर्च -1/2 टीस्पून 
नमक - 1/2 टीस्पून 
पाव भाजी मसाला - 1 टीस्पून
अमचूर - 1/2 टीस्पून
गर्म मसाला -  1/2 टीस्पून
पानी - 70 मि.ली
मशरूम - 100 ग्राम

बनाने की विधि 
1. सबसे पहले एक पैन में 1 टेबलस्पून तेल, 1 टेबलस्पून मक्खन गर्म करके इसमें 1/2 टीस्पून अजवाइन, 1/2 टीस्पून जीरा डालें और अच्छी तरह से हिलाएं।
2. फिर इसमें 1 टीस्पून हरी मिर्च, 1 टीस्पून अदरक लहसुन का पेस्ट डालें और 2 - 3 मिनट तक पकाएं।
3. इसके बाद 70 ग्राम प्याज डालें और सुनहरा भूरा होने तक अच्छे से भूनें।
4. अब, इसमें 80 ग्राम टमाटर डालकर अच्छे से मिलाएं। 
5  फिर सारे मिक्सचर को 5 - 7 मिनट के लिए जब तक यह नर्म और गूदेदार न हो जाए तब तक पकाएं। 
6. अब उसमें 50 ग्राम शिमला मिर्च डालकर अच्छे से मिलाएं।
7. फिर से मध्यम हीट पर 5 - 7 मिनट तक पकाएं। अब 1/4 टीस्पून हल्दी डालकर अच्छी तरह से हिलाएं।
8. अब तैयार मिक्सचर में एक टीस्पून धनिया पाउडर, 1/2 टीस्पून लाल मिर्च, 1/2 टीस्पून नमक, 1 टीस्पून पाव भाजी मसाला, 1/2 टीस्पून अमचूर 1/2 टीस्पून चना मसाला डालकर अच्छे से मिलाएं।
9. फिर तैयार किए मिश्रण को मध्यम हीट  पर 3 - 5 मिनट के लिए कुक करें। 
10. अब उसमें 70 मि.ली पानी डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
11. इसके बाद  100 ग्राम मशरूम डालें। फिर दोबारा से मध्यम हीट पर 8 - 10 मिनट तक पकाएं।
12 डिश बनकर तैयार इसे गर्मा गर्म परोसें।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!