घर पर इस आसान तरीके से बनाएं ये हेल्दी और टेस्टी सूप

Edited By Updated: 30 Dec, 2019 03:30 PM

घर पर इस आसान तरीके से बनाएं ये हेल्दी और टेस्टी सूप...

सामग्री
जीरा - 1 टीस्पून 
धनिया के बीज - 2 टीस्पून 
काली मिर्च - 10
नींबू ग्रास - 1
सूखी लाल मिर्च -10
नमक - 1 टीस्पून 
लहसुन - 5 लौंग
प्याज - 30 ग्राम
पानी - 1.5 लीटर
नींबू ग्रास  -1
दालचीनी - 1
अदरक - 1 टेबलस्पून
लहसुन - 1  टेबलस्पून
हरी मिर्च -1
धनिया पत्ते  - 2  टेबलस्पून
धनिया - 50 ग्राम
गाजर - 100 ग्राम
फूलगोभी - 100 ग्राम
गोभी - 120 ग्राम
तेल - 1  टेबलस्पून
तैयार लाल थाई पेस्ट - 1 1/2  टेबलस्पून
मशरूम - 60 ग्राम
ब्रोकोली - 20 ग्राम
गाजर - 20 ग्राम
शिमला मिर्च - 40 ग्राम
नमक - 1 टीस्पून 
सोया सॉस - 1/2 टीस्पून 
सिरका - 1टीस्पून 
नींबू के छिलके - 1/2 टीस्पून 
धनिया - गार्निशिंग के लिए

बनाने की विधि
1. सबसे पहले एक पैन लें, उसमें 1 टीस्पून जीरा, 2 टीस्पून धनिया के बीज, 10 काली मिर्च, 1 नींबूग्रास, 10 सूखी लाल मिर्च डलकर इसे मध्यम हीट पर 3 से 5 मिनट तक या सुनहरा भूरा होने तक पकाएं।
2. फिर मिक्सचर को मिक्सी में डालें, उसमें 1 टीस्पून नमक, 5 लौंग लहसुन, 30 ग्राम प्याज डालकर पीसें और पेस्ट बना लें।
3. अब एक भारी पैन लें, 1.5 लीटर पानी, 1 नींबूग्रा , 1 दालचीनी, 1 टेबलस्पून अदरक, 1 टेबलस्पून लहसुन, 2 तेज पत्ता, 1 हरी मिर्च, 2 टेबलस्पून धनिया  पत्ते, 50 ग्राम धनिया, 100 ग्राम गाजर, 100 गोभी, 120 ग्राम गोभी और इसे अच्छी तरह से मिलाएं।
4. इसे ढक्कन के साथ कवर करें और मध्यम हीट पर 90 मिनट के लिए उबाल लें।
5. ढक्कन खोलें और इसे एक तरफ रख दें 
6. अब एक नए पैन में 1 टेबलस्पून तेल गर्म करें, इसमें 1 1/2 टेबलस्पून तैयार पेस्ट डालें और अच्छी तरह से हिलाएं।
7. फिर, तैयार किए गए वेज स्टॉक, 60 ग्राम मशरूम, 20 ग्राम ब्रोकोली, 20 ग्राम गाजर, 40 ग्राम शिमला मिर्च डालकर अच्छे से मिलाएं।
8. इसे ढक्कन के साथ कवर करें और मध्यम हीट पर लगभग 5 मिनट के लिए उबाल लें।
9. ढक्कन खोलें, 1 टीस्पून नमक, 1/2 टीस्पून सोया सॉस, 1टीस्पून  सिरका, 1/2 टीस्पून  नींबू के छिलके  डालें और इसे अच्छी तरह से मिलाएं।
10. मध्यम हीट पर 3 - 5 मिनट के लिए उबाल लें, फिर धनिया से गार्निश करें।
11. वेज सूप बनकर तैयार है, इसे गर्मा गर्म परोसे।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!