इडली शॉट्स घर पर करें तैयार

Edited By Updated: 13 Feb, 2019 10:32 AM

इडली शॉट्स आप आसानी से बना सकते हैं।

इडली शॉट्स आप आसानी से बना सकते हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि।

सामग्री
सूजी - 200 ग्राम
दही - 250 ग्राम
नमक - 1/2 टी स्पून
पानी - 150 मिलीलीटर
फ्रूट साल्ट - 1 टी स्पून
पानी - 30 मिलीलीटर
पानी
तेल - 15 मिलीलीटर
राई - 1/2 टी स्पून
करी पत्ते - 6 - 8
अदरक लहसुन का पेस्ट - 1 टी स्पून
हींग - 1/4 टी स्पून
प्याज - 25 ग्राम
हल्दी - 1/4 टी स्पून
लाल मिर्च -1/2 टी स्पून
गर्म मसाला - 1/2 टी स्पून
नमक - 1/4 टी स्पून
पानी - 45 मिलीलीटर
नारियल - 70 ग्राम
धनिया - 25 ग्राम
करी पत्ते - 8 - 12
अदरक - 1 टेबल स्पून
हरी मिर्च - 1/2 टेबल स्पून
चीनी - 1 टेबल स्पून
नमक - 1 टेबल स्पून
पानी - 80 मिलीलीटर

तैयारी
1.एक मिक्सिंग बाऊल में सूजी, दही, नमक तथा 150 मिलीलीटर पानी डालें और अच्छी तरह से मिलाकर गाढ़ा घोल बना लें। बैटर को 10 मिनट तक आराम दें।
2.इसके बाद फ्रूट साल्ट डालें, 30 मिलीलीटर पानी डालें और इसे अच्छी तरह मिलाएं। इडली मेकर में बैटर डालें।
3.एक कड़ाही में पर्याप्त पानी गर्म करें और उसमें इडली मोलर रखें। लगभग 10 - 12 मिनट के लिए ढकें और भाप में पकाएं। ढक्कन खोलें और गैस से हटा दें।
4.एक पैन में 15 मिलीलीटर तेल गर्म करें। इसमें राई, करी पत्ते, अदरक लहसुन का पेस्ट तथा हींग डालें।
5.फिर प्याज भूनें। हल्दी डालें और अच्छी तरह से हिलाएं।
6.अब इसमें लाल मिर्च, गर्म मसाला तथा नमक डालकर अच्छे से मिलाएं।
7.45 मिलीलीटर पानी डालें और इसे अच्छी तरह मिलाएं।
8.मध्यम आंच पर 3 - 5 मिनट के लिए कुक करें। अब इसमें तैयार इडली डालें और अच्छे से मिलाएं।
9.मध्यम आंच पर  3 - 5 मिनट के लिए कुक करें। इसे गैस से हटाएं और एक तरफ रख दें।
10.एक ब्लेंडर में सभी अवयवों को मिलाएं और चिकनी प्यूरी बनाएं।
11.चटनी को एक शॉट ग्लास में डालें। तैयार इडली रखें। सर्व करें।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!