Khada  पाव भाजी  स्वादिष्ट और बनाने में आसान लोकप्रिय व्यंजन

Edited By Updated: 14 Mar, 2019 05:08 PM

khada pav bhaji

पाव भाजी एक स्वादिष्ट और बनाने में आसान लोकप्रिय व्यंजन है

पाव भाजी एक स्वादिष्ट और बनाने में आसान लोकप्रिय व्यंजन है जिसमे मिश्रित सब्जियों को विविध मसालों के साथ पकाकर मसालेदार सब्जी (भाजी) बनाई जाती है और भाजी को मक्खन में सेकें हुए नरम पाव के साथ परोसी जाती है।  

 सामग्री
पानी - 1 लीटर
गाजर - 70 ग्राम
हरी मटर - 85 ग्राम
फूलगोभी - 115 ग्राम
मक्खन - 2 टेबल स्पून
जीरा - 1/2 टी स्पून
अदरक लहसुन का पेस्ट - 1 टेबल स्पून
प्याज - 110 ग्राम
टमाटर - 110 ग्राम
शिमला मिर्च - 80 ग्राम
उबले आलू - 300 ग्राम
हल्दी - 1/4 चम्मच
लाल मिर्च पेस्ट - 2 टेबल स्पून
लाल मिर्च पाउडर - 1/4 टी स्पून
नमक - 1 टी स्पून
पाव भाजी मसाला - 1 टेबल स्पून
गर्म मसाला - 1/4 टी स्पून
मक्खन - 1 टेबल स्पून
पानी - 60 मिलीलीटर
नींबू का रस - 2 टी स्पून
धनिया - 2 टेबल स्पून
मक्खन - 1/2 टेबल स्पून
पाव भाजी मसाला - 1/4 टी स्पून
धनिया - 1 टेबल स्पून
पाव बन्स
मक्खन - स्वाद के लिए
धनिया - गार्निशिंग के लिए

तैयारी
-एक पैन लें उसमें 1 लीटर पानी, गाजर, हरी मटर, फूलगोभी डालें और अच्छी तरह से मिलाएं। इसे उबाल लें। मध्यम आंच पर 5 - 7 मिनट के लिए उबाल लें। इसे गैस से हटाएं और सब्जियों को सूखा दें। एक तरफ रखें।
-एक भारी कड़ाही में मक्खन गर्म करें, जीरा, अदरक-लहसुन का पेस्ट।  प्याज डालें और पारदर्शी होने तक भूनें। फिर टमाटर तथा शिमला मिर्च डालकर अच्छे से मिलाएं। 5 - 7 मिनट तक पकाएं।
-उबली हुई सब्जी डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अब इसमें 300 ग्राम उबले हुए मैश किए हुए आलू डालें और अच्छे से मिलाएं। मध्यम आंच पर 5 - 7 मिनट तक पकाएं।
- हल्दी,लाल मिर्च पेस्ट, लाल मिर्च पाऊडर, नमक तथा पाव भाजी मसाला, चना मसाला डालकर अच्छे से मिलाएं। फिर मक्खन डालें और फिर से मिलाएं। मध्यम आंच पर 3-5 मिनट के लिए कुक करें। 60 मिलीलीटर पानी डालें और इसे अच्छी तरह मिलाएं।
-अब  फूड मैशर की मदद से वेजिस को हल्का सा मैश कर लें। इसे अच्छी तरह हिलाएं।
- नींबू का रस तथा धनिया जोड़ें और इसे अच्छी तरह से मिलाएं।
-मध्यम आंच पर   - 5 मिनट के लिए कुक करें। इसे गैस से हटाएं और एक तरफ रख दें।
-पैन में 1/2 बड़ा चम्मच मक्खन गर्म करें। पाव भाजी मसाला तथा धनिया डालें और अच्छी तरह से हिलाएं।
-अब पाव बन्स रखें और इसे मक्खन के मिश्रण से दोनों तरफ से पूरी तरह से कोट करें। एक प्लेट पर पाव बन्स रखें। तैयार भाजी को सर्विंग प्लेट पर डालें। इस पर थोड़ा मक्खन डालें। धनिया से गार्निश करें। गर्मा - गर्म परोसें।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!