घर पर अलग तरीके से बनाएं Instant Rava Uttapam Pizza

Edited By Updated: 12 Dec, 2019 04:13 PM

घर पर अलग तरीके से बनाएं Instant Rava Uttapam Pizza...

सामग्री
सूजी - 200 ग्राम
चावल का आटा - 90 ग्राम
नमक - 1/2 टीस्पून
पानी - 250 मि.ली
तेल - 2 टीस्पून
प्याज - 90 ग्राम
शिमला  मिर्च - 240 ग्राम
टमाटर - 90 ग्राम
नमक - 1/2 टीस्पून
काली मिर्च - 1/4 टीस्पून
तेल - 1 टीस्पून
काले जैतून - स्वाद के लिए
मोज़ेरेला पनीर - स्वाद के लिए
अजवायन - स्वाद के लिए
मिर्च - स्वाद के लिए

बनाने की विधि
1. सबसे पहले एक मिक्सिंग बाउल में 200 ग्राम सूजी, 90 ग्राम चावल का आटा, 1/2 टीस्पून नमक डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
2. अब 250 मि.ली पानी डालें और इसे गाढ़ा घोल बनाने के लिए अच्छी तरह मिलाएं। फिर बैटर को 15 मिनट के लिए रख दें।  
3. इसके बाद एक पैन में 2 टीस्पून तेल गर्म करें, उसमें 90 ग्राम प्याज डालें और सुनहरा भूरा होने तक भूनें।
4. फिर, 240 ग्राम शिमला मिर्च डालकर अच्छे से मिलाएं अब मध्यम हीट पर 5 - 7 मिनट तक पकाएं।
5. अब 90 ग्राम टमाटर डालें और नर्म और गूदेदार होने तक तलें। फिर मध्यम हीट पर 3 - 5 मिनट के लिए कुक करें।
6. फिर इसमें 1/2 टीस्पून  नमक, 1/4 टीस्पून काली मिर्च डालकर अच्छे से मिलाएं।
7. तैयार किए गए मिक्सचर को एक तरफ रख दें।
8. इसके बाद एक पैन में 1 टीस्पून तेल गर्म करें, उस पर तैयार बैटर डालें और समान रूप से फैलाएं।
9. अब 2 - 3 मिनट के लिए मध्यम आंच पर पकाएं और फिर इसे धीरे से पलटें।
10. फिर उसमें कुछ काले जैतून, कुछ मोज़ेरेला चीज़, कुछ अजवायन और मिर्च डालें।
11. इसे ढक्कन के साथ कवर करें और मध्यम हीट पर या पनीर पिघल जाने तक 3 - 5 मिनट तक पकाएं।
12. डिश बनाकर तैयार है इसे गर्मा गर्म परोसे। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!