झटपट घर पर तैयार करें मटर पनीर बर्गर

Edited By Updated: 11 Feb, 2019 12:56 PM

रोज-रोज बाहर का बर्गर खाना सेहत को भी नुकसान पहुंचा सकता है, लेकिन अगर बच्चे रोजाना इसे खाने की जिद करने लगें तो आप इसे घर पर बनाएं।

रोज-रोज बाहर का बर्गर खाना सेहत को भी नुकसान पहुंचा सकता है, लेकिन अगर बच्चे रोजाना इसे खाने की जिद करने लगें तो आप इसे घर पर बनाएं। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि।


सामग्री
मक्खन - 1 टेबल स्पून
प्याज - 30 ग्राम
नमक - 1/4 टी स्पून
काली मिर्च - 1/4 चम्मच
मक्खन - 1 टेबल स्पून
हरी मिर्च - 2 टी स्पून
हींग - 1/4 टी स्पून
लाल मिर्च - 1 टी स्पून
हरी मटर - 175 ग्राम
पुदीना - 2 टेबल स्पून
धनिया - 2 टेबल स्पून
उबले आलू - 250 ग्राम
कसा हुआ पनीर - 240 ग्राम
नमक - 1 टी स्पून
काली मिर्च - 1 टी स्पून
ब्रेड क्रम्ब्स - 40 ग्राम
तेल - तलने के लिए
बर्गर बन
मेयोनेज़ - स्वाद अनुसार
लेटिष - स्वाद अनुसार
टमाटर के स्लाइस - स्वाद के लिए
केचप - स्वाद के लिए

तैयारी
1. एक पैन में  मक्खन गरम करें। उसमें  प्याज, नमक तथा काली मिर्च डालें और पारदर्शी होने तक या रंग में सुनहरा भूरा होने तक भूनें। अलग रखें।
2. एक दूसरे पैन में 1 बड़ा चम्मच मक्खन गर्म करें।  हरी मिर्च तथा हींग डालें और
अच्छी तरह से हिलाएं। 
3. एक चम्मच लाल मिर्च डालें और फिर से हिलाएं। फिर इसमें मटर डालकर अच्छे से मिलाएं।
4. मध्यम आंच पर 5 - 7 मिनट के लिए कुक करें।
5. इसे कटोरे में स्थानांतरित करें। पुदीना, धनिया, उबले हुए आलू, कसा हुआ पनीर, नमक, काली मिर्चतथा ब्रेड क्रम डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
6. अपने हाथों में कुछ मिश्रण लें और इसे टिक्की का आकार दें।
7. एक पैन में थोड़ा तेल गर्म करें। उस पर तैयार टिक्की डालें और पकाएं। 
8.  बर्गर बन को पैन पर 1 - 2 मिनट तक गर्म करें। फिर इसे बोर्ड पर रखें।
9. बन पर कुछ मेयोनेज़ फैलाएं। टमाटर स्लाइस, तैयार टिक्की और तले हुए प्याज रखें।
10. दूसरे बन पर कैचअप फैलाएं। इसे टिक्की के ऊपर रखें।
11.बर्गर तैसार है। गर्मा-गर्म परोसें।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!