लवर्स को काफी पसंद होती है मटन बिरयानी

Edited By Updated: 22 Mar, 2019 11:21 AM

मटन बिरयानी नॉनवेज लवर्स को काफी पसंद होती है।

मटन बिरयानी नॉनवेज लवर्स को काफी पसंद होती है। अक्सर बाहर से लाकर खा लेते हैं। जानिए वो रेसिपी जिसे अपनाकर आप भी बना सकते हैं एकदम टेस्टी मटन बिरयानी वो भी घर पर। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि।

सामग्री
(मैरिनेशन के लिए)
मटन - 1 किलोग्राम
लहसुन - 2 बड़े चम्मच
अदरक - 2 बड़े चम्मच
हरी मिर्च - 1 बड़ा चम्मच
प्याज - 200 ग्राम
जीरा - 2 चम्मच
लौंग - 1/2 चम्मच
काली मिर्च के टुकड़े - 1/2 चम्मच
दालचीनी पाऊडर - 1/4 चम्मच
नमक - 2 चम्मच
लाल मिर्च - 1 चम्मच
धनिया पाउडर - 2 चम्मच
जीरा पाउडर - 2 चम्मच
चिकन मसाला - 2 चम्मच
गर्म मसाला - 2 चम्मच
चाट मसाला - 1 चम्मच
मेथी के सूखे पत्ते - 1 बड़ा चम्मच
दही - 200 ग्राम

(चावल के लिए)
चावल - 500 ग्राम
पानी - 1 लीटर
घी - 1 बड़ा चम्मच
लौंग - 8 
काली मिर्च - 10
तेज पत्ता - 1
दालचीनी - 1
काली इलायची - 2 
पानी - 2 लीटर

(केसर दूध के लिए)
गर्म दूध - 70 मिलीलीटर
केसर - 1/4 चम्मच

(फॉरटन)
घी - 50 ग्राम

(फ्राइड प्याज के लिए)
घी - 50 ग्राम
प्याज - 300 ग्राम

पुदीना - गार्निशिंग के लिए
धनिया - गार्निशिंग के लिए
घी - गार्निशिंग के लिए

तैयारी
(मैरिनेशन के लिए)
1. एक मिक्सिंग बाऊल में सभी सामग्री डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
2. 4 घंटे के लिए मैरिनेट करें।

(चावल के लिए)
1. एक कटोरी में चावल, 1 लीटर पानी डालें और 1 घंटे के लिए भिगोएं।
2. एक भारी कड़ाही में घी गर्म करें। इसमें लौंग, मिर्च, तेज पत्ता, दालचीनी तथा काली इलायची डालें और अच्छी तरह से हिलाएं।
3. फिर पानी, भिगोए हुए चावल डालें और अच्छी तरह से मिलाएं। इसे उबाल लें। चावल होने तक पकाएं।
4.इसे गैस से निकालें और एक तरफ रख दें।

(केसर दूध के लिए)
1. एक कटोरे में, 70 मिलीलीटर गर्म दूध,1/4 चम्मच केसर डालें और इसे अच्छी तरह मिलाएं।
2. 20 मिनट के लिए भिगोएं।
3. कड़ाही में 50 ग्राम घी गर्म करें। उसमें मैरीनेट किया हुआ मटन डालें और अच्छी तरह से मिलाएं।
4. इसे ढक्कन के साथ कवर करें और मध्यम आंच पर लगभग 2 घंटे तक पकाएं।
5. ढक्कन खोलें और इसे एक अच्छी तरह हिलाएं और रख दें।

(फ्राइड प्याज के लिए)
1. एक कड़ाही में 50 ग्राम घी गर्म करें। इसमें प्याज डालें और पारदर्शी होने तक या सुनहरा भूरा होने तक भूनें। और साईड पर रखें।

(बिरयानी के लिए)
1. एक बर्तन लें और उसमें कुछ पके हुए चावल डालें और समान रूप से फैलाएं।
2. फिर, उस पर केसर वाला दूध डालें।
3. अब, ऊपर से पका हुआ मटन डालें और समान रूप से फैलाएं।
4. पुदीना और धनिया से गार्निश करें।
5. इस प्रक्रिया को एक बार दोहराएं।
6. तले हुए प्याज और घी से गार्निश करें।
7. इसे ढक्कन के साथ कवर करें।
8. आटे की मदद से बर्तन के किनारों को सील करें। 
9. मध्यम आंच पर लगभग 20 मिनट तक पकाएं।
10. इसे गैस से हटाएं और सर्व करें।

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!