खाने के साथ परोसा जा सकता है पनीर 65

Edited By Updated: 19 Feb, 2019 05:28 PM

पनीर 65 एक तीखा लेकिन स्वादिष्ट नाश्ता है, उसे बनाने के लिए मसालेदार पेस्ट में डूबे हुए पनीर को करारा होने तक तला जाता है।

पनीर 65 एक तीखा लेकिन स्वादिष्ट नाश्ता है, उसे बनाने के लिए मसालेदार पेस्ट में डूबे हुए पनीर को करारा होने तक तला जाता है। यह मजेदार नाश्ता स्टार्टर की तरह या फिर खाने के साथ परोसा जा सकता
है। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि।

सामग्री
पनीर - 500 ग्राम
गर्म पानी - 500 मिलीलीटर
अदरक लहसुन का पेस्ट - 1 टी स्पून
नमक - 1  टी स्पून
कॉर्न फ्लोर - 30 ग्राम
मैदा - 1 टेबल स्पून
लाल मिर्च - 1 टी स्पून
गर्म मसाला - 1 टी स्पून
तलने के लिए तेल
तेल - 2 टेबल स्पून
जीरा - 1 टी स्पून
लहसुन - 1 टी स्पून
प्याज - 100 ग्राम
हरी मिर्च - 2
करी पत्ते - 12
दही - 120 ग्राम
लाल मिर्च - 1 चम्मच
नमक - 1/2 टी स्पून


तैयारी

-एक कटोरी में पनीर को 500 मिलीलीटर गर्म पानी में 10 मिनट के लिए भिगोएं।
 -इसके बाद पानी निकालें और अदरक लहसुन का पेस्ट,नमक,कॉर्न फ्लोर,मैदा, लाल मिर्च तथा गर्म
मसाला डालकर अच्छे से मिलाएं। 1 घंटे के लिए मैरिनेट करें।
-एक भारी कड़ाही में  तेल गर्म करें और इन्हें सुनहरा भूरा और कुरकुरा होने तक तलें।
-इसे अब्सॉर्बेंट पेपर पर ड्रेन करें।
-एक कटोरे में 2 बड़े चम्मच तेल गर्म करें। इसमें जीरा डालें और अच्छी तरह से हिलाएं।
- लहसुन मिलाएं। फिर प्याज भूनें। 2 हरी मिर्च तथा करी पत्ते डालकर अच्छे से मिलाएं।
-मध्यम आंच पर 3 - 5 मिनट के लिए कुक करें।
-अब  इसमें 120 ग्राम दही डालें और अच्छी तरह मिलाएं। इसे उबाल लें।
-1 चम्मच लाल मिर्च, 1/2 चम्मच नमक डालें और अच्छी तरह से हिलाएं।
-अब इसमें फ्राई किया हुआ पनीर डालकर अच्छे से मिलाएं।
-मध्यम आंच पर 5 - 7 मिनट तक पकाएं और  परोसें।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!