परांठे के साथ खाएं पनीर और केबेज कोफ्ता करी

Edited By Updated: 08 Mar, 2019 10:39 AM

कद्दूकस किए हुए पत्तागोभी तथा पनीर में बेसन, देशी कुटे मसाले मिलाकर बनाए कोफ्ते और टमाटर की मसालेदार ग्रेवी से बनी पनीर और केबेज कोफ्ता करी के स्वाद को आप बहुत पसंद करेंगे।

कद्दूकस किए हुए पत्तागोभी तथा पनीर में बेसन, देशी कुटे मसाले मिलाकर बनाए कोफ्ते और टमाटर की मसालेदार ग्रेवी से बनी पनीर और केबेज कोफ्ता करी के स्वाद को आप बहुत पसंद करेंगे। इसे हम चपाती, चावल ओर परांठे के साथ परोस सकते हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि।
 

सामग्री
कसा हुआ गोभी - 300 ग्राम
कसा हुआ पनीर - 100 ग्राम
दही - 30 ग्राम
नमक - 1 टी स्पून
लाल मिर्च - 1  टी स्पून
हरी मिर्च - 1  टी स्पून
हल्दी - 1  टी स्पून
गर्म मसाला - 1  टी स्पून
अजवायन - 1  टी स्पून
बेसन - 120 ग्राम
कॉर्न फ्लोर - 20 ग्राम
धनिया - 20 ग्राम
तलने के लिए तेल
मक्खन - 40 मिलीलीटर
लौंग - 3 
तेज पत्ता - 1
दालचीनी - 1
लहसुन - 1 टी स्पून
अदरक - 1 टी स्पून
प्याज - 150 ग्राम
टमाटर - 200 ग्राम
नमक - 1 टी स्पून
लाल मिर्च - 1 टी स्पून
हल्दी - 1/2 टी स्पून
जायफल - 1/4 टी स्पून
गर्म मसाला - 1 टी स्पून
ताजा क्रीम - 150 ग्राम
काजू का पेस्ट - 80 ग्राम
मेथी के सूखे पत्ते - 1 टेबल स्पून
पानी - 200 मिलीलीटर
धनिया - गार्निशिंग के लिए


तैयारी
-सबसे पहले एक मिक्सिंग बाऊल में गोभी, पनीर, दही, नमक, लाल मिर्च, हरी मिर्च, हल्दी, गर्म मसाला, अजवायन, बेसन,कॉर्न फ्लोर तथा धनिया अच्छी तरह मिलाएं।
-अपने हाथों पर कुछ मिश्रण लें और इसे नींबू के आकार की गेंद बनाएं।
-एक भारी कड़ाही में पर्याप्त तेल गर्म करें और इन्हें सुनहरा भूरा और कुरकुरा होने तक तलें।
-इसे अब्सॉर्बेंट पेपर पर ड्रेन करें। एक तरफ रख दें।
-एक कड़ाही में मक्खन गर्म करें, लौंग,तेज पत्ता, दालचीनी , लहसुन, अदरक डालें और 1 - 2 मिनट तक हिलाएं। फिर प्याज  भूनें।
-अब टमाटर डालें और मध्यम आंच पर 5 - 7 मिनट तक पकाएं। इसके बाद नमक, लाल मिर्च तथा हल्दी  मिलाएं। मध्यम आंच पर 3 - 5 मिनट के लिए कुक करें।
-इसे ब्लेंडर में स्थानांतरित करें और प्यूरी बनाएं। प्यूरी को एक कड़ाही में स्थानांतरित करें और अच्छी तरह से हिलाएं। फिर जायफल, गर्म मसाला, ताजा क्रीम, काजू का पेस्ट तथा मेथी के पत्ते डालकर अच्छी तरह मिला लें।
-200 मिलीलीटर पानी मिलाएं। इसे उबाल लें।
-अब  इसमें तले हुए कोफ्ते डालकर अच्छे से मिलाएं। मध्यम आंच पर 5 - 7 मिनट तक पकाएं।
-धनिए से गार्निश करें। रोटी, नान या चावल के साथ परोसें।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!