प्याज भजिया बनाने में आसान

Edited By Updated: 21 Dec, 2018 11:44 AM

प्याज के पकौड़े तो आपने कई बार खाए होंगे लेकिन आज हम लेकर आए हैं प्याज भजिया की रेसिपी जिसे आसानी से बनाया जा सकता है।

प्याज के पकौड़े तो आपने कई बार खाए होंगे लेकिन आज हम लेकर आए हैं प्याज भजिया की रेसिपी जिसे आसानी से बनाया जा सकता है।

 
 सामग्री
बेसन - 55 ग्राम
तेल - 30 मिलीलीटर
राई - 1/2 टी स्पून
जीरा - 1/2 टी स्पून
अदरक - 1 टी स्पून
लहसुन - 1 टी स्पून
हरी मिर्च - 1 टेबल स्पून
हींग - 1/4 टी स्पून
प्याज - 420 ग्राम
टमाटर - 145 ग्राम
हल्दी - 1/2 टी स्पून
लाल मिर्च - 1 टी स्पून 
धनिया पाऊडर - 1 टी स्पून
नमक - 1 टी स्पून
गर्म मसाला - 1/2 टी स्पून
धनिया - गार्निशिंग के लिए

तैयारी

1.सबले पहले एक पैन लें। इसमें बेसन को सूखा भूनें। इसे गैस से हटा दें और अलग रखें।
2.एक कड़ाही में तेल गर्म करें और राई तथा जीरा डालकर भूनें।
3.इसमें अदरक, लहसुन तथा हरी मिर्च डालकर भूनें।
4.फिर प्याज तथा हींग डालकर भूनें।
5.अब टमाटर डालकर भूनें।  हल्दी मिलाएं। इसके बाद लाल मिर्च, धनिया पाऊडर, नमक तथा गर्म मसाला  मिलाएं।
6.इसे ढक्कन से ढकें और मध्यम आंच पर लगभग 5 मिनट तक पकाएं। ढक्कन खोलें और इसे हिलाएं। 7.अब भुना हुआ बेसन मिलाएं। इसे ढक्कन के साथ ढकें और मध्यम आंच पर 5 मिनट तक पकाएं।
8.ढक्कन खोलें और इसे धनिए के साथ गार्निश करें। आपकी रेसिपी तैयार है। रोटी के साथ गर्मा गर्म परोसें।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!