इस तरह बनाएं समोसे कि उंगलियां चाटते रह जाएं सारे

Edited By Sonia Goswami,Updated: 30 Mar, 2019 08:53 AM

बाहर से एकदम कुरकुरी परत में आलू और मसाले भरकर बनाए  हुए आलू समोसे किसे पसन्द नहीं आते ?

बाहर से एकदम कुरकुरी परत में आलू और मसाले भरकर बनाए  हुए आलू समोसे किसे पसन्द नहीं आते ? सर्वाधिक लोकप्रिय स्ट्रीट फूड में से एक आलू भरे समोसे बनाना कतई मुश्किल नहीं है लेकिन आज हम आपके लिए लेकर आए हैं चिल्ली चिकन समोसा।  
 

सामग्री
मैदा- 300 ग्राम
नमक - 1/2 चम्मच
तेल - 60 मिलीलीटर
पानी - 120 मिलीलीटर
चिकन  - 370 ग्राम
काली मिर्च - 1/2 चम्मच
नमक - 1/2 चम्मच
सोया सॉस - 1/2 चम्मच
कॉर्न फ्लोर - 30 ग्राम
तेल - 35 मिलीलीटर
तेल - 30 मिलीलीटर
अदरक लहसुन पेस्ट - 1 चम्मच
प्याज - 85 ग्राम
शिमला मिर्च - 75 ग्राम
कैचअप - 2 चम्मच
रेड चिल्लासॉस - 2 चम्मच
नमक - 1/4 चम्मच
चीनी - 1/2 चम्मच
काली मिर्च - 1/2 चम्मच
सोया सॉस - 1/2 चम्मच
सिरका - 1/2 चम्मच
कॉर्न फ्लोर- 1 बड़ा चम्मच
पानी - 60 मिलीलीटर
पानी - ब्रशिंग के लिए
तलने के लिए तेल

तैयारी
1. एक कटोरे में मैदा,नमक, तेल तथा 120 मिलीलीटर पानी डालकर मुलायम आटा गूंथ लें और 20 मिनट के लिए रख दें।
2. 370 ग्राम चिकन  लें और इसे छोटे टुकड़ों में काट लें। इसमें काली मिर्च, नमक तथा सोया सॉस मिलाएं और 1 घंटे के लिए रख दें।
3. फिर कॉर्न फ्लोर मिलाएं।
4. एक पैन में 35 मिलीलीटर तेल गर्म करें इसमें चिकन डालें और पकाएं। इसे ठंडा करें।
5. एक पैन में 30 मिलीलीटर तेल गर्म करें। इसमें 1 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर 1 - 2 मिनट के लिए पकाएं।
6. फिर प्याज भूनें। शिमला मिर्च मिलाएं। अब चिकन डालें।
7. इसके बाद कैचअप, रेड चिल्ली सॉस मिलाएं। नमक, चीनी, काली मिर्च, सोया सॉस तथा सिरका  मिलाएं। कम आंच पर 3 - 5 मिनट के लिए कुक करें।
8. एक कटोरे में 1 बड़ा चम्मच कॉर्न फ्लोर तथा 60 मिलीलीटर पानी मिलाएं और पैन में डालकर पकाएं।
9.गाढ़ा होने पर गैस से हटाएं और अलग रखें।
10.अब मैदे से छोटी रोटी बनाएं। इसे आधे में काट लें।  पानी से ब्रशिंग करें। और समोसे की शेप देकर   तैयार भराई फिल करें।
11. किनारों को ठीक से सील करें और तेल गर्म कर डीप फ्राई करें। इसे टिशू पेपर पर निकाल लें।
12. चटनी या कैचअप के साथ गर्मा गर्म परोसें।

------------------------------------------------------

सोया कीमा समोसा

समोसे अच्छे हैं, लेकिन शाकाहारी समोसे और भी बेहतर होते हैं। सोया कीमा समोसा बनाने के लिए, आप्को केवल समोसे कि फिलिंग बदलनी पड़ेगी।  इसके अलावा थोड़ा सा फेर बदल करना पड़ेगा । सोया कीमा से बने समोसे स्वाद में थोड़े अलग होते हैं। 

सामग्री
सोया granules - 100 ग्राम
गर्म पानी - 750 मिलीलीटर
नमक - 1/2 टी स्पून
मैदा - 380 ग्राम
नमक - 1 टी स्पून
अजवायन - 1 टी स्पून
घी - 60 मिलीलीटर
पानी - 160 मिलीलीटर
तेल - 15 मिलीलीटर
जीरा - 1/2 टी स्पून
अदरक पेस्ट - 1 टी स्पून
हरी मिर्च - 1/2 टी स्पून
प्याज - 120 ग्राम
हल्दी - 1/4 टी स्पून
हरे मटर - 95 ग्राम
लाल मिर्च - 1 टी स्पून
नमक - 1/2 टी स्पून
गर्म मसाला - 1/2 टी स्पून
धनिया - 1 1/2 टी स्पून
पानी - ब्रशिंग के लिए
तलने के लिए तेल

तैयारी

1. एक कटोरे में सोया ग्रेन्युल को गर्म पानी में 1/2 टी स्पून नमक डालकर 30 मिनट के लिए भिगो कर रख दें।
2. एक  कटोरे में मैदा, 1 टी स्पून नमक, अजवायन , 60 मिलीलीटर घी तथा 160 मिलीलीटर पानी डालकर  मुलायम आटा गूंथ लें और 20 मिनट के लिए रख दें।
3. एक पैन में 15 मिलीलीटर तेल गर्म करें। इसमें जीरा, अदरक पेस्ट तथा हरी मिर्च डालकर 1 - 2 मिनट के लिए सॉट करें।
4.अब प्याज डालकर भूनें। इसके बाद हल्दी मिलाएं। फिर मटर डालें और मध्यम आंच पर 5-7 मिनट के लिए कुक करें।
5. अब इसमें भिगोकर रखा सोया ग्रेन्युल मिलाएं और 3-5 मिनट के लिए मध्यम आंच के लिए कुक करें।
6. इसके बाद लाल मिर्च, नमक तथा गर्म मसाला मिलाएं।
7. इसके बाद धनिया मिलाएं और मध्यम आंच पर 3-5 मिनट के लिए कुक करें।
8.इसे गैस से हटा दें और अलग रखें।
9.अब मैदे से समोसे का आकार तैयार करें। पानी से ब्रशिंग करें। तैयार भराई फिल करें।
10.किनारों को ठीक से सील करें और डीप फ्राई कर लें।
11.आपके समोसे तैयार हैं। टिशू पेपर पर निकालें। चटनी या कैचअप के साथ गर्मा गर्म परोसें।

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!