6 तरीकों से बनाएं कलरफुल लड्डू

Edited By Updated: 27 Apr, 2019 09:53 AM

लड्डू खाना कई लोगों को बेहद पसंद होता है इसलिए आज हम लेकर आए हैं 6 तरह के लड्डू की रेसिपी। इसे आप घर पर बहुत आसानी से बना...

लड्डू खाना कई लोगों को बेहद पसंद होता है इसलिए आज हम लेकर आए हैं 6 तरह के लड्डू की रेसिपी। इसे आप घर पर बहुत आसानी से बना सकते हैं। आइए जानते हैं 6 तरह के लड्डू बनाने की आसान रेसिपी।

कोकोनट लड्डू

सर्विंग- 3 - 4
सामग्री:

घी - 2 टेबलस्पून
नारियल - 200 ग्राम
दूध - 90 मिलीलीटर
आर्गेनिक फूड कलर - 1/4 टीस्पून
पाउडर शुगर - 80 ग्राम

विधि:

1. सबसे पहले पैन में 2 टेबलस्पून घी गर्म करके उसमें 200 ग्राम नारियल को गोल्डन ब्राउन होने तक रोस्ट करें।
2. फिर इसमें 20 मिलीलीटर दूध और 1/4 आर्गेनिक फूड कलर को अच्छी तरह मिक्स करें।
3. अब इसमें 80 ग्राम पाउडर शुगर मिक्स करके 5-7 मिनट तक पकाएं।
4. अब इसे आंच से हटा दें और ठंडा होने के रख दें। 
5. अब इसे बाउल में निकाल लें।
6. फिर हाथ में थोड़ा-सा तैयार किया मिक्सर लें और इसे लड्डू की शेप में बनाएं। 
7. कोकोनट लड्डू तैयार है। इसे सर्व करें या एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें।

मलाई लड्डू

सर्विंग- 3 - 4
सामग्री:

पनीर - 265 ग्राम
ताजा क्रीम - 60 ग्राम
इलायची पाउडर - 1/2 टीस्पून
आर्गेनिक फूड कलर - 2 टीस्पून
पाउडर शुगर - 60 ग्राम

विधि:

1. सबसे पहले 265 ग्राम पनीर को आटे की तरह अच्छी तरह गूंदकर साइड पर रख दें।
2. पैन में 60 ग्राम फ्रैश क्रीम डालकर अच्छी तरह पकाएं।
3. इसके बाद इसमें पनीर मिक्स करके 5-7 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।
4. अब इसमें 1/2 टीस्पून इलायची पाउडर और 2 टीस्पून आर्गेनिक फूड कलर मिक्स करें।
5. इसे 3-5 मिनट पर मध्यम आंच पर पकने दें।
6. अब इसे आंच से हटाकर बाउल में डालें और ठंडा होने के रख दें।
7. फिर में 60 ग्राम पाउडर शुगर मिक्स करें।
8. फिर हाथ में थोड़ा-सा तैयार किया मिक्सर लें और इसे लड्डू की शेप में बनाएं। 
9. मावा लड्डू तैयार है इसे सर्व करें या एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें।

बेसन के लड्डू

सर्विंग - 3 - 4

सामग्री:

घी - 90 मिलीलीटर
बेसन - 250 ग्राम
घी - 2 टेबलस्पून
आर्गेनिक फूड कलर  - 1 टेबलस्पून
पाउडर शुगर - 100 ग्राम

विधि:

1. पैन में 90 मिलीलीटर घी गर्म करके उसमें 250 ग्राम बेसन को गोल्डन ब्राउन होने तक रोस्ट करें।
2. मध्यम आंच पर इसे 5-7 मिनट के लिए पकाएं।
3. इसके बाद इसमें 2 टेबलस्पून घी अच्छी तरह मिक्स करें।
4. अब इसमें 1 टेबलस्पून आर्गेनिक फूड कलर मिलाएं।
5. इसे 5-7 मिनट के लिए मध्यम आंच पर गाढ़ा होने तक पकाएं।
6. अब इसे आंच से हटाकर बाउल में डालें और ठंडा होने के रख दें।
7. फिर में 100 ग्राम पाउडर शुगर मिक्स करें।
8. फिर हाथ में थोड़ा-सा तैयार किया मिक्सर लें और इसे लड्डू की शेप में बनाएं। 
9. मावा लड्डू तैयार है इसे सर्व करें या एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें।

मुरमुरे लड्डू 
सर्विंग-3-4

सामग्रीः

पानी-200 मिलीलीटर
गुड़-150 ग्राम
पफ्ड राइस- 100 ग्राम
आर्गेनिक फूड कलर-1टेबलस्पून 

विधिः

1. कड़ाही में 200 मि.ली. पानी और 150 ग्राम गुड़ डालकर गर्म करें।
2. गुड़ को उबालें ताकि यह अच्छे से घुल जाए।
3. घुले गर्म गुड़ में 100 ग्राम पफ्ड राइस (फुलियां) डालकर मिक्स करें।
4. अब इसमें 1 टेबलस्पून आर्गेनिक फूड कलर डालें और अच्छे से मिक्स करें।
5. इसे सेंक से हटाएं और ठंडा होने दें।
6. सारी सामग्री को एक बाउल में डालें।
7. अब थोड़ा-थोड़ा मिक्सचर हाथ में लेकर गोल लड्डू बनाते जाएं।
8. मुरमुरे लड्डू तैयार हैं, एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें।

मावा लड्डू

सर्विंग: 3-4

सामग्री:

घी- 20 मि.ली 
खोया- 650 ग्राम 
बादाम- 20 ग्राम
काजू-  20 ग्राम 
पीसी हुई चीनी - 100 ग्राम 
आर्गेनिक फूड कलर-  2 टीस्पून 

विधि:

1. पैन में 20 मि.ली घी गर्म करें और फिर इसमें 650 ग्राम खोया डालकर अच्छे से मिलाएं। 
2. मध्यम आंच पर इसे 5-7 मिनट के लिए पकाएं। 
3. बाद में इसमें 20 ग्राम बादाम और 20 ग्राम काजू मिलाकर मिक्स करें। 
4. फिर इसमें 100 ग्राम पीसी हुई चीनी मिलाकर दोबारा अच्छे से मिलाएं और 3-5 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं। 
5. अब इसमें 2 टीस्पून आर्गेनिक फूड कलर डालकर अच्छे से मिक्स करें। 
6. अब इसे आंच से हटा दें और ठंडा होने के रख दें। 
7. अब इसे बाउल में निकाल लें।
8. फिर हाथ में थोड़ा-सा तैयार किया मिक्सर लें और इसे लड्डू की शेप में बनाएं। 
9. मावा लड्डू तैयार है इसे सर्व करें या एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें।

बूंदी के लड्डू

सर्विंग: 3-4

सामग्रीः

बेसन-250 ग्राम
पानी-400 मिलीलीटर
तेल- तलने के लिए
पानी-125 मिलीलीटर
पीसी चीनी-250 ग्राम
आर्गेनिक फूड कलर-2 टीस्पून

विधिः

1. बाउल में 250 ग्राम बेसन, 400 ग्राम पानी मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार करें।
2. साथ ही कड़ाही में तेल गर्म करें।
3. अब मिक्सचर के 3- 4 बड़े चम्मच बूंदी झार में छानकर गर्म तेल में डाले।
4. अब बूंदी गोल्डन ब्राउन क्रिस्पी होने तक डीप फ्राई करें।
5. बूंदी फ्राई होने पर इसे किचन पेपर पर निकाल लें।
6. दूसरी तरफ पेन में 125 मिलीलीटर पानी और 250 ग्राम चीनी डालकर गर्म करें।
7. साथ ही इसमें 2 टीस्पून आर्गेनिक फूड कलर डालकर मिक्स करें।
8. अच्छे से चाश्नी को उबालें।
9. तैयार बूंदी को चाश्नी में डालें और अच्छे से मिक्स करें।
10. 3 से 5 मिनट मध्यम आंच पर पकाएं।
11. फिर 5 मिनट ठंडा करने के बाद बाऊल में निकालें।
12. बस सामग्री को हाथ में लेकर गोल लड्डू बनाते जाएं।
13. बूंदी लड्डू तैयार है, एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें।

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!