पाकिस्तान ने भारत के 78 मछुआरों को किया रिहा

Edited By Updated: 10 Jul, 2017 12:09 PM

pakistan releases 78 indian fishermen 298 still in jail

पाकिस्तान ने रविवार को सद्भावना के तौर पर 78 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया। पाकिस्तान ने यह कदम हाल में जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारत...

कराची: पाकिस्तान ने रविवार को सद्भावना के तौर पर 78 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया। पाकिस्तान ने यह कदम हाल में जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारत से बढ़े हुए तनाव के बीच उठाया है।
PunjabKesari
298 भारतीय मछुआरे अब भी जेल में हैं बंद 
पाकिस्तान ने अपने जल क्षेत्र में प्रवेश को लेकर गिरफ्तार किए गए इन भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया। सिंध के गृह विभाग के एक अधिकारी नसीम सिद्दीकी ने बताया, 'कराची के लांधी जेल से मछुआरों को रिहा किया गया।' रिहा किए गए मछुआरों के आज भारत पहुंचने की संभावना है। सिद्दीकी ने कहा, '298 भारतीय मछुआरे अब भी जेल में बंद हैं और भारत द्वारा उनकी नागरिकता की पुष्टि किए जाने के बाद उनको रिहा कर दिया जाएगा।' 
PunjabKesari
पाकिस्तान और भारत अवैध रूप से मछली पकड़ने के लिए समुद्री क्षेत्र में दाखिल होने पर एक-दूसरे के मछुआरों को गिरफ्तार करते रहते हैं। लेकिन, दोनों पड़ोसी समुद्री सीमा पर अभी किसी समझौते पर नहीं पहुंच सके हैं। 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!