गणतंत्र दिवस : ट्रैफिक मैप को देख निकलें घर से बाहर, यहां बैन हुई एंट्री

Edited By Updated: 23 Jan, 2018 07:25 PM

chandigarh route map for republic day

गणतंत्र दिवस पर सैक्टर-17 परेड ग्राऊंड में होने वाले प्रशासनिक कार्यक्रम के चलते चौराहे और सड़कों पर सुबह सात बजे से लेकर कार्यक्रम समाप्त होने तक आम  जनता के वाहनों की एंट्री बंद और ट्रैफिक डाइवर्ट किया गया है।

चंडीगढ़, (सुशील राज): गणतंत्र दिवस पर सैक्टर-17 परेड ग्राऊंड में होने वाले प्रशासनिक कार्यक्रम के चलते चौराहे और सड़कों पर सुबह सात बजे से लेकर कार्यक्रम समाप्त होने तक आम  जनता के वाहनों की एंट्री बंद और ट्रैफिक डाइवर्ट किया गया है। गणतंत्र दिवस के दिन सुबह छह बजे से सैक्टर-16,17,22,23 लाइट प्वाइंट, से गुरदयाल पैट्रोल पंप, सैक्टर-22 ए से उद्योग पथ तक, सैक्टर-16/17 लाइट प्वाइंट से सैक्टर-16/17/22/23 चौराहे जन मार्ग से परेड ग्राऊंड तक आने वाला रास्ता आम लोगों के लिए बंद रहेगा। कार्यक्रम के समय सैक्टर-22ए में आम जनता अपने वाहनों की पार्किंग नहीं कर सकेंगे। इसके अलावा जिन लोगों के पास पार्किंग पास है वे सैक्टर-16/17/22/23 चौराहे से जनमार्ग से होकर सैक्टर-22ए में अपने वाहनों की पार्किंग कर सकेंगे। वहीं कार्यक्रम देखने वाले आम लोग अपने वाहनों को सैक्टर-17 स्थित नीलम थिएटर की बैक साइड पार्किंग, फुटबाल स्टेडियम और सर्कस ग्राऊंड में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। 


लॉन्ग रूट बसों का रूट :
पंजाब, हरियाणा, हिमाचल से आने वाली सभी लॉन्ग रूट बसों को बजवाड़ा चौक से होते हुए हिमालय मार्ग के रास्ते आई.एस.बी.टी.-17 बस स्टैंड पहुंचाया जाएगा।


एट होम कार्यक्रम के दौरान का रूट : 
पंजाब राजभवन में होने वाले एट होम कार्यक्रम के शुरू होने से समाप्त होने तक सैक्टर-5,6,7,8 के राऊंड अबाऊट से लेकर गोल्फ क्लब के टी-प्वाइंट तक और टी-प्वाइंट से लेकर एडवाइजर रैजीडैंस तक आम लोगों के लिए रास्ता बंद किया जाएगा। एट होम कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोग अपने वाहनों को प्रशासक के सलाहकार की कोठी के सामने पार्क कर सकते हैं। इसके अलावा गोल्फ क्लब में जाने वाले सभी सदस्य एट होम कार्यक्रम के दौरान खालसा कालेज वाली सड़क का इस्तेमाल करेंगे। वहीं, हरियाणा राजभवन में एट होम कार्यक्रम के दौरान सुखना लेक पाार्किंग और हीरा चौक तक आम लोग के वाहनों के लाने पर पाबंदी लगाई गई है। वहीं हरियाणा राजभवन में एट होम कार्यक्रम में शामिल होने वाले गेस्ट अपने वाहनों को सुखना लेक और यू.टी. गेस्ट हाऊस की पार्किंग में पार्क कर सकेंगे। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!