दर्दनाक हादसा : पहले ही दिन नौकरी पर निकले युवक की मौत, सड़क पर चीख पुकार

Edited By Updated: 14 Feb, 2026 07:54 PM

tragic death of a young man on his first day of employment

गुजरात के वडोदरा शहर में एक बार फिर स्पीड का खौफनाक चेहरा सामने आया है। पश्चिमी इलाके अटलादरा में शुक्रवार देर रात हुए सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। एक तेज रफ्तार थार कार की टक्कर से एक्टिवा सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

नेशनल डेस्क : गुजरात के वडोदरा शहर में एक बार फिर स्पीड का खौफनाक चेहरा सामने आया है। पश्चिमी इलाके अटलादरा में शुक्रवार देर रात हुए सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। एक तेज रफ्तार थार कार की टक्कर से एक्टिवा सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर

हादसा रात करीब 1 बजे का बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक्टिवा कई मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई। पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी और लोगों की भीड़ साफ दिखाई दे रही है।

पहले दिन की नौकरी, आखिरी सफर

मृतक की पहचान अभिषेक मोरे के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसने हाल ही में फूड डिलीवरी का काम शुरू किया था और जिस रात हादसा हुआ, वही उसका पहला दिन था। परिवार के लिए यह खबर किसी वज्रपात से कम नहीं है। घर का सहारा बनने निकला बेटा कभी वापस नहीं लौटा।

कार में सवार थीं तीन युवतियां

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि थार कार में तीन युवतियां मौजूद थीं—रुशिका, तनीशा और विस्मयी। बताया जा रहा है कि वे एक शादी समारोह से लौट रही थीं और रास्ते में एक बहन को घर छोड़ने जा रही थीं। शुरुआती जानकारी के अनुसार 19 वर्षीय रुशिका वाहन चला रही थी।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि कार तेज रफ्तार में थी और चालक नशे की हालत में हो सकती है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मेडिकल जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तथ्यों की पुष्टि की जा रही है।

आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी

युवक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने कार चला रही युवती को हिरासत में ले लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हादसे के समय वाहन की गति कितनी थी और क्या चालक ने यातायात नियमों का उल्लंघन किया था।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!