रो पड़ा पूरा ईरान! जल्लादों ने हमारे नेता को मार डाला... सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत की पुष्टि, 40 दिन के शोक में डूबा देश

Edited By Updated: 01 Mar, 2026 08:43 AM

iran vows revenge after khamenei death plunges nation into 40 days of mourning

मध्य-पूर्व (Middle-East) से इस वक्त की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। ईरान के सर्वोच्च नेता (Supreme Leader) अली खामेनेई की इजरायल और अमेरिका के संयुक्त हमले में मौत हो गई है। ईरानी मीडिया ने आधिकारिक तौर पर इस खबर की पुष्टि करते हुए...

Israel US Strike on Tehran : मध्य-पूर्व (Middle-East) से इस वक्त की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। ईरान के सर्वोच्च नेता (Supreme Leader) अली खामेनेई की इजरायल और अमेरिका के संयुक्त हमले में मौत हो गई है। ईरानी मीडिया ने आधिकारिक तौर पर इस खबर की पुष्टि करते हुए देश में 40 दिनों के शोक और एक हफ्ते के सार्वजनिक अवकाश का ऐलान किया है।

कैसे हुआ हमला?

रिपोर्ट्स के मुताबिक शनिवार सुबह इजरायली सेना ने खामेनेई के घर और दफ्तर को निशाना बनाकर कई मिसाइलें दागीं। इस भीषण हमले में न केवल सर्वोच्च नेता बल्कि उनके परिवार के सदस्य दामाद, बहू और पोती की भी मौत हो गई। हमले के वक्त खामेनेई अपने दफ्तर में मौजूद थे जो पूरी तरह मलबे में तब्दील हो गया है।

IRGC का पलटवार: इतिहास का सबसे बड़ा बदला लेंगे

ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने इस घटना पर कड़ा बयान जारी किया है। सेना ने कहा:

ईरान और अरब देशों में मातम

सुप्रीम लीडर की मौत की खबर फैलते ही पूरे ईरान में सन्नाटा पसर गया है।

  1. टीवी एंकर के आंसू: ईरानी सरकारी टीवी पर एंकर ने रोते हुए इस खबर को दुनिया के सामने रखा।

  2. मस्जिदों में दुआएं: तेहरान सहित कई शहरों की मस्जिदों में लोग रो-रोकर अपने नेता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

  3. अरब देशों में शोक: इस घटना का असर केवल ईरान तक सीमित नहीं है। कई अरब देशों ने भी एकजुटता दिखाते हुए 3 दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है।

दुनिया पर क्या होगा असर?

अली खामेनेई की मौत के बाद मध्य-पूर्व में तनाव चरम पर पहुंच गया है। ईरान की सरकार और सेना अब खुली जंग (Total War) की तैयारी में जुट गई है। दुनिया भर के विशेषज्ञ इसे तीसरे विश्व युद्ध की आहट के रूप में देख रहे हैं क्योंकि ईरान ने इजरायल और अमेरिका को इसका अंजाम भुगतने की खुली धमकी दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!