रेलवे को घाटा पहुंचा रहे बेटिकट यात्री जुर्माना अभियान तेज करने की जरूरत

Edited By Updated: 10 Jan, 2025 05:15 AM

ticketless passengers causing loss to railways

वर्ष 2022-23 में गलत टिकट या बिना टिकट यात्रा करने वाले लगभग 3.6 करोड़ यात्रियों को पकड़ा गया था। इससे रेलवे को राजस्व का कितना घाटा पड़ा होगा इसका सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है।

वर्ष 2022-23 में गलत टिकट या बिना टिकट यात्रा करने वाले लगभग 3.6 करोड़ यात्रियों को पकड़ा गया था। इससे रेलवे को राजस्व का कितना घाटा पड़ा होगा इसका सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है। इसी को देखते हुए भारतीय रेलवे ने यात्रियों को टिकट लेकर यात्रा करने के लिए प्रेरित करने तथा बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों को पकड़ कर उनसे जुर्माना वसूल करने के लिए अभियान चला रखा है। 

इसी सिलसिले में पंजाब में रेलवे के फिरोजपुर मंडल के टिकट चैकिंग स्टाफ ने बेटिकट यात्रियों को पकडऩे के लिए चलाए गए विशेष अभियान के दौरान दिसम्बर, 2024 के महीने दौरान 27,834 यात्रियों से 2.72 करोड़ रुपए जुर्माना वसूल किया है।

रेलवे में 70 मंडल हैं और यह एक मंडल से वसूल किया गया जुर्माना है। यदि सभी मंडलों से बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों से सख्ती से जुर्माना वसूल किया जाए तो रेलवे का सारा आर्थिक संकट दूर हो सकता है। 
अत: यह अभियान तेज करने की आवश्यकता है। इससे रेलवे के राजस्व में वृद्धि होगी और रेल गाडिय़ों का परिचालन अधिक बेहतर बनाया जा सकेगा।—विजय कुमार 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!