जगुआर लैंड रोवर ने हॉलिडे सर्विस कैंप का किया ऐलान, ग्राहकों को मिलेंगी ये सुविधाएं

Edited By Updated: 03 Dec, 2023 11:33 AM

jaguar land rover announces holiday service camp

कार निर्माता जगुआर लैंड रोवर (JLR) ने ग्राहकों के लिए हॉलिडे सर्विस कैंप का ऐलान किया है। यह कैंप 4 से 9 दिसंबर तक चलेगा। सर्विस कैंप का आयोजन कंपनी के अधिकृत डीलरशिप पर होगा और यहां ब्रांडेड सामान, एक्सेसरीज, वैल्यू एडेड सर्विसेज पर छूट के साथ नया...

ऑटो डेस्क. कार निर्माता जगुआर लैंड रोवर (JLR) ने ग्राहकों के लिए हॉलिडे सर्विस कैंप का ऐलान किया है। यह कैंप 4 से 9 दिसंबर तक चलेगा। सर्विस कैंप का आयोजन कंपनी के अधिकृत डीलरशिप पर होगा और यहां ब्रांडेड सामान, एक्सेसरीज, वैल्यू एडेड सर्विसेज पर छूट के साथ नया चालक प्रशिक्षण कार्यक्रम भी चलाया जाएगा। इस हॉलिडे सर्विस कैंप 32-पॉइंट इलेक्ट्रॉनिक वाहन चेकअप के अलावा ब्रेक, वाइपर, टायर और फ्लूड के साथ बैटरी की भी जांच होगी।

PunjabKesari
सर्विस कैंप को लेकर JLR इंडिया के प्रबंध निदेशक राजन अंबा ने कहा- "छुट्टियों के दौरान घूमने के लिए आपकी कार का अच्छी स्थिति में रहना जरूरी है। हमारे हॉलिडे सर्विस कैंप से ग्राहकों को बेहतर सुविधा मिलेगी, ताकि वे बिना किसी परेशानी के अपनी कार से यात्रा कर सकें।''

PunjabKesari
कंपनी ने बताया कि ड्राइवर प्रशिक्षण कार्यक्रम में ग्राहकों को ड्राइविंग और वाहन रखरखाव के सभी पहलुओं के बारे में जानकारी दी जाएगी।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!