जानिए BSA Gold Star बाइक के बारे में सब कुछ, भारत के लिए क्या है कंपनी का प्लान

Edited By Updated: 10 Dec, 2021 12:35 PM

know everything about bsa gold star bike

क्लासिक लीजेंड्स ने हाल ही में यूके में अपने पहले बीएसए प्रोडक्ट, री-बॉर्न गोल्ड स्टार को अनवील किया था। इस बाइक से जुडे कई सवाल थे, जिनके जवाब हाल ही में क्लासिक लीजेंड्स के को-फाउंडर अनुपम थरेजा ने दिए हैं।

ऑटो डेस्क। क्लासिक लीजेंड्स ने हाल ही में यूके में अपने पहले बीएसए प्रोडक्ट, री-बॉर्न गोल्ड स्टार को अनवील किया था। इस बाइक से जुडे कई सवाल थे, जिनके जवाब हाल ही में क्लासिक लीजेंड्स के को-फाउंडर अनुपम थरेजा ने दिए हैं।
PunjabKesari
सबसे पहले बात करते हैं इसके इंजन की, इसमें 652cc वाला एक 4-वाल्व, ड्यूअल ओवरहेड कैंषफ़्ट (DOHC), लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है। इस इंजन को बीएमडब्ल्यू F650 Funduro में दो दशक से भी पहले इस्तेमाल किया गया था। यह इंजन ऑस्ट्रियाई इंजीनियरिंग फर्म रोटैक्स द्वारा बनाया गया था, और नई बीएसए मोटर भी उनसे लाइसेंस प्राप्त है।
PunjabKesari
समझा जा सकता है कि बीएसए मोटर के मॉडर्न वर्जन में फ्यूल इंजेक्शन और यूरो 5 स्टैंडर्ड एड करने जैसे काफी काम किए गए हैं। मॉडर्न एमिशन और रिफाइनमेंट स्टैंडर्ड को पूरा करने का काम ऑस्ट्रिया की बेहद सम्मानित टैक्निकल यूनिवर्सिटी ग्राज़ के साथ मिल कर किया गया है। ग्राज़ यूनिवर्सिटी ने इंजन के विज़ुअल डिज़ाइन पर भी काम किया है, जो इसके बेस, रोटैक्स इंजन से पूरी तरह से अलग है। यह मोटर 45hp की पावर और 55Nm का टार्क जनरेट करती है, हालांकि इसका पावर थोड़ा कम है, लेकिन रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर 650 की तुलना में इसका टॉर्क ज्यादा है। बात करें टॉप स्पीड की तो यह 166kph है। उम्मीद की जा सकती है कि भविष्य में इस इंजन के वेरिएंट ज्यादा पावर के होंगे।
PunjabKesari
कंपनी के को-फाउंडर थरेजा ने हमें बताया कि बीएसए गोल्ड स्टार प्रोजेक्ट को ब्रिटिश इंजीनियरिंग एक्सपर्ट रिकार्डो द्वारा मैनेज किया गया था। इसमें चेसिस डिजाइन और डेवलेपमेंट के साथ-साथ ओवरऑल परफॉर्मेंस और राइडेबिलिटी कैलिब्रेशन शामिल हैं। गोल्ड स्टार 18 इंच के फ्रंट और 17 इंच के रियर व्हील कॉम्बिनेशन और एक डबल क्रैडल फ्रेम के साथ आती है। इस बाइक में पिरेली का फैंटम स्पोर्ट्सकॉम्प टायर दिया गया है, जबकि सस्पेंशन ड्यूटी, 41 मिमी टेलिस्कोपिक फोर्क और ट्विन रियर शॉक एब्जॉर्बर द्वारा कंट्रोल की जाती है। न्यू गोल्ड स्टार, ब्रिटिश फर्म रेडलाइन स्टूडियो द्वारा डिजाइन किया गया है। बाइक को जहां तक संभव हो ऑरिजिनल गोल्ड स्टार्स के जैसा ही रखने की कोशिश की गई है।
PunjabKesari
क्लासिक लीजेंड्स की योजना है कि राइडिंग सीज़न की शुरुआत तक यूके में गोल्ड स्टार की सेल शुरू हो जाए, जो आम तौर पर मार्च के अंत में होता है। फिलहाल कंपनी इन मोटरसाइकिल्स को इंडिया में ही मैन्युफैक्चर करेगी। लेकिन क्लासिक लीजेंड्स यूके में एक नई असेंबली फैसिलिटी खोलने पर काम कर रही है। मौजूदा समय में क्लासिक लीजेंड्स का यूके में कोई डीलर नेटवर्क नहीं है, क्योंकि जावा लाइसेंस मोटरसाइकिल्स को केवल भारत और कुछ एशियाई बाजारों में बेचने की ही परमिशन देता है। इन बाइक्स को भारत में बेचा जाएगा या नहीं, थरेजा ने इस बात से इंकार नहीं किया है, लेकिन साथ ही कहा कि यह जल्द नहीं होगा। हमारी प्राथमिकता पहले यूके में इसे बेचना है, फिर यूरोप में और उसके बाद अमेरिकी बाजार में, उसके बाद ही भारत पर विचार किया जाएगा।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!