अमेरिका द्वारा भारत पर 26% टैरिफ: FIEO का बयान- भारत की स्थिति अब भी बेहतर

Edited By Updated: 03 Apr, 2025 11:44 AM

26 tariff shocks india but furniture gems and chemical exports may benefit

भारतीय निर्यात संगठनों के महासंघ (FIEO) ने गुरुवार को कहा कि अमेरिका द्वारा भारत पर लगाया गया 26% टैरिफ घरेलू निर्यातकों के लिए एक चुनौती जरूर है लेकिन अन्य प्रतिस्पर्धी देशों की तुलना में भारत की स्थिति अब भी बेहतर बनी हुई है। फियो के अध्यक्ष एस....

बिजनेस डेस्कः भारतीय निर्यात संगठनों के महासंघ (FIEO) ने गुरुवार को कहा कि अमेरिका द्वारा भारत पर लगाया गया 26% टैरिफ घरेलू निर्यातकों के लिए एक चुनौती जरूर है लेकिन अन्य प्रतिस्पर्धी देशों की तुलना में भारत की स्थिति अब भी बेहतर बनी हुई है। फियो के अध्यक्ष एस. सी. रल्हन के अनुसार, इस टैरिफ के बावजूद भारत के कुछ प्रमुख निर्यात क्षेत्रों जैसे परिधान, रत्न एवं आभूषण, चमड़ा, इलेक्ट्रॉनिक्स, रसायन, प्लास्टिक और फर्नीचर में निर्यात को मजबूती मिल सकती है।

उन्होंने कहा, "हालांकि ये शुल्क निर्यातकों के लिए चुनौतियां पेश करते हैं लेकिन भारत वियतनाम, चीन, इंडोनेशिया, बांग्लादेश, श्रीलंका और म्यांमार जैसे देशों की तुलना में तुलनात्मक रूप से बेहतर स्थिति में है।"

उदाहरण के तौर परः

  • वियतनाम पर 46%
  • चीन पर 34%
  • इंडोनेशिया पर 32%

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता (BTA) महत्वपूर्ण

फियो ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते (BTA) पर तेजी से काम किया जाना चाहिए। यह समझौता इन टैरिफ को कम करने में मदद करेगा और भारतीय निर्यातकों को राहत देगा।

भारत का व्यापार अधिशेष (सालाना आंकड़े)

वित्त वर्ष    व्यापार अधिशेष (अरब डॉलर में)
2023-24    35.32
2022-23    27.7
2021-22    32.85
2020-21    22.73
2019-20    17.26

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!