Gold Prices Hike: एक दिन की राहत के बाद सोने में फिर लौटी तेजी, 10g गोल्ड खरीदने के लिए देने होंगे इतने हजार रुपए

Edited By Updated: 13 May, 2025 10:14 AM

after one day s relief gold prices again started rising

एक दिन की राहत के बाद आज फिर सोने ने रफ्तार पकड़ ली है। सोमवार को सोने और चांदी की कीमत में भारी गिरावट देखने को मिली थी। आज (13 मई) MCX पर सोने का भाव 0.33 फीसदी चढ़ा है जो कि 93,211 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा गया। इसी तरह चांदी में भी 1.57...

बिजनेस डेस्कः एक दिन की राहत के बाद आज फिर सोने ने रफ्तार पकड़ ली है। सोमवार को सोने और चांदी की कीमत में भारी गिरावट देखने को मिली थी। आज (13 मई) MCX पर सोने का भाव 0.33 फीसदी चढ़ा है जो कि 93,211 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा गया। इसी तरह चांदी में भी 1.57 फीसदी की तेजी आई है और ये 96,837 रुपए प्रति किग्रा पर है।

सोमवार को सर्राफा बाजार में सोने की कीमत

राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने की कीमत 3,400 रुपए की भारी गिरावट के साथ 96,550 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना सोमवार को 3,400 रुपए गिरकर 96,100 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। यह 23 जुलाई, 2024 को सोने की कीमतों में 3,350 रुपए की गिरावट के बाद से 10 माह की सबसे बड़ी गिरावट है। शनिवार को 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 99,950 रुपए और 99,500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। 

सोना खरीदते समय इन 3 बातों का रखें ध्यान

1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
2. कीमत क्रॉस चेक करें
3. कैश पेमेंट न करें, बिल लें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!