Gold-Silver Crash: क्रैश हुआ गोल्ड-सिल्वर, जानें क्यों आई गिरावट?

Edited By Updated: 06 Jun, 2026 06:22 PM

gold and silver prices crash find out why they fell

अमेरिका से आए मजबूत रोजगार के आंकड़ों के बाद वैश्विक बाजार में सोने की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने में बीते दो महीने की सबसे बड़ी गिरावट आई है। निवेशकों को अब उम्मीद है कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व इस साल ब्याज दरों में बढ़ोतरी...

बिजनेस डेस्कः अमेरिका से आए मजबूत रोजगार के आंकड़ों के बाद वैश्विक बाजार में सोने की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने में बीते दो महीने की सबसे बड़ी गिरावट आई है। निवेशकों को अब उम्मीद है कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व इस साल ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर सकता है। इसका असर भारत में भी गोल्ड और सिल्वर फ्यूचर्स में देखने को मिला है।

अमेरिका में शुक्रवार (5 जून) को स्पॉट गोल्ड 3.2 फीसदी गिरकर 4,330.10 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। सिल्वर 7.1 फीसदी गिरकर 68.63 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। 

MCX पर भी फिसले दाम

MCX में भी गोल्ड फ्यूचर्स 3,189 रुपए (2.05%) गिरकर 1,52,551 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। सिल्वर फ्यूचर्स 16,595 रुपए (6.27%) गिरकर 2,48,201 रुपए प्रति किलो पर बंद हुआ।

अमेरिकी जॉब रिपोर्ट का पड़ा असर

अमेरिका में रोजगार वृद्धि अपेक्षा से बेहतर रहने के बाद बॉन्ड यील्ड और डॉलर में मजबूती देखने को मिली। मजूबत रोजगार आंकड़ों को देखते हुए माना जा रहा है कि फेडरल रिजर्व इस साल इंटरेस्ट रेट बढ़ा सकता है। इसकी बड़ी वजह यह है कि अमेरिका-ईरान में लड़ाई से क्रूड की कीमतें बढ़ी हैं। 

जून में होगी अहम बैठक

फेडरल रिजर्व की अगली मौद्रिक नीति बैठक 16-17 जून को आयोजित होगी। बाजार विशेषज्ञों का अनुमान है कि वर्ष के अंत तक फेड 25 बेसिस प्वाइंट की दर वृद्धि कर सकता है। कई ट्रेडर्स अक्टूबर में दर बढ़ोतरी की संभावना भी जता रहे हैं। निवेशकों की नजर अब आगामी फेड बैठक और उसके संकेतों पर टिकी हुई है।

फेडरल रिजर्व की बैठक 16-17 जून को होने वाली है। इस बैठक की अध्यक्षता नए फेड चेयरमैन केविन वॉर्श करेंगे। मॉनेटरी पॉलिसी को लेकर उनका रुख सख्त रह सकता है।   

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!