Gold Rate Hike on 13 August: दो दिन की राहत के बाद फिर महंगा हुआ सोना, MCX पर चेकर करें आज के लेटेस्ट रेट

Edited By Updated: 13 Aug, 2025 10:22 AM

after two days of relief gold became expensive again

सोने-चांदी की कीमतों में रोजाना बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। ऐसे में अगर आप गोल्ड खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो पहले ताजा रेट जरूर चेक कर लें। दो दिन की गिरावट के बाद आज बुधवार (13 अगस्त) को सोने की कीमत में मामूली तेजी आई है। खबर लिखे जाने के...

बिजनेस डेस्कः सोने-चांदी की कीमतों में रोजाना बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। ऐसे में अगर आप गोल्ड खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो पहले ताजा रेट जरूर चेक कर लें। दो दिन की गिरावट के बाद आज बुधवार (13 अगस्त) को सोने की कीमत में मामूली तेजी आई है। खबर लिखे जाने के समय MCX पर सोना 1,00,190 रुपए प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी में 0.54 फीसदी का उछाल आया है, ये 1,14,349 रुपए प्रति किग्रा पर है।

राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत 

मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत 1,000 रुपए गिरकर 1,01,520 रुपए प्रति 10 ग्राम रही। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। सोमवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,02,520 रुपए प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। स्थानीय बाजारों में, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना मंगलवार को 1,000 रुपए टूटकर 1,01,100 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रहा। 

इस बीच, मंगलवार को चांदी 2,000 रुपए की गिरावट के साथ 1,12,000 रुपए प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) के भाव पर थी। सोमवार को यह 1,14,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। 

अबंस फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) चिंतन मेहता ने कहा, ''अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के यह स्पष्ट करने के बाद कि सोने के आयात पर कोई शुल्क नहीं लगाया जाएगा, सोने की कीमतों में गिरावट आई। हालांकि व्हाइट हाउस की ओर से आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है, लेकिन इस घोषणा से व्यापार संबंधी चिंताएं कुछ कम हो गई हैं।''  

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!