आम्रपाली और यूनिटेक को SC से बड़ा झटका

Edited By Updated: 20 Sep, 2017 02:27 PM

amrapali and unitech bigger blow than sc

खरीदारों के पक्ष में फैसला लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने दो अलग-अलग फैसलों में रियल एस्टेट कंपनियां...

नई दिल्लीः खरीदारों के पक्ष में फैसला लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने दो अलग-अलग फैसलों में रियल एस्टेट कंपनियां आम्रपाली और यूनिटेक को झटका दिया है। यूनिटेक का प्रोजेक्ट गुरुग्राम में चल रहा है, वहीं आम्रपाली का प्रोजेक्ट नोएडा में है, जिसके खिलाफ इन दोनो कंपनियों के खरीदार सुप्रीम कोर्ट गए थे।

यूनिटेक के 39 बॉयर्स को मिला 80 हजार का मुआवजा
सुप्रीम कोर्ट ने यूनिटेक के विस्टा प्रोजेक्ट में 39 खरीदारों में प्रत्येक को 80 हजार रुपए मुआवजा देने का आदेश दिया है। फ्लैट मालिकों ने हालांकि 1लाख रुपए का मुआवजा मांगा था। यह मुआवजा इन लोगों ने मानसिक और कानूनी खर्चों के तौर पर मांगा था। यूनिटेक ने विस्टा प्रोजेक्ट को 2012 में पूरा करने का वायदा किया था, लेकिन कंपनी ऐसा नहीं कर पाई है। हालांकि कोर्ट के पहले दिए गए आदेश के बाद कंपनी ने खरीदारों को मूल राशि और 14 फीसदी ब्याज दे दिया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!