नए साल से पहले 6 बड़े बैंकों ने दिया ग्राहकों को झटका, Home Loan पर बढ़ाई ब्याज दरें

Edited By Updated: 20 Dec, 2024 04:40 PM

before the new year 6 big banks gave a shock to customers

अगर आप नए साल में घर खरीदने का प्लान कर रहे हैं और इसके लिए होम लोन लेना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए मायने रखती है। दिसंबर 2024 में देश के छह प्रमुख बैंकों ने अपनी मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड बेस्ड लेंडिंग रेट (MCLR) में वृद्धि की है, जिससे होम लोन की...

बिजनेस डेस्कः अगर आप नए साल में घर खरीदने का प्लान कर रहे हैं और इसके लिए होम लोन लेना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए मायने रखती है। दिसंबर 2024 में देश के छह प्रमुख बैंकों ने अपनी मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड बेस्ड लेंडिंग रेट (MCLR) में वृद्धि की है, जिससे होम लोन की EMI बढ़ने की संभावना है। MCLR में बढ़ोतरी का मतलब यह है कि नए लोन महंगे हो जाएंगे और मौजूदा होम लोन लेने वालों की मासिक किस्तों पर भी असर पड़ेगा।

MCLR का निर्धारण भारतीय रिजर्व बैंक के रेपो रेट और बैंकों की फंडिंग लागत पर आधारित होता है। होम लोन का ब्याज दर इसी के आधार पर तय किया जाता है। हालांकि, कुछ बैंकों ने दिसंबर में MCLR में कोई बदलाव नहीं किया है। आइए जानते हैं कौन से बैंकों ने अपनी MCLR दरों में बदलाव किया है और किस बैंक का रेट क्या है।

बैंकों की MCLR रेट्स

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)

एसबीआई ने अपनी MCLR रेट्स में कोई बदलाव नहीं किया है।

  • ओवरनाइट और एक महीने की रेट: 8.20%
  • तीन महीना की रेट: 8.55%
  • छह महीना की रेट: 8.90%
  • एक साल की रेट: 9.00% (आमतौर पर ऑटो लोन के लिए)
  • दो और तीन साल की रेट: क्रमशः 9.05% और 9.10%

एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank)

एचडीएफसी बैंक ने केवल ओवरनाइट MCLR में बदलाव किया है।

  • ओवरनाइट रेट: 9.15% से बढ़कर 9.20%
  • अन्य दरें:एक महीना: 9.20%
  • तीन महीना: 9.30%
  • छह महीना, एक साल, और दो साल: 9.45%
  • तीन साल: 9.50%

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda)

बैंक ऑफ बड़ौदा की दरें 12 दिसंबर 2024 से लागू हैं।

  • ओवरनाइट रेट: 8.15%
  • एक महीना की रेट: 8.35%
  • तीन महीना की रेट: 8.55%
  • छह महीना की रेट: 8.80%
  • एक साल की रेट: 9.00%

केनरा बैंक (Canera Bank)

केनरा बैंक ने सभी टेन्योर पर 5 बेसिस पॉइंट्स की बढ़ोतरी की है।

  • ओवरनाइट रेट: 8.35%
  • एक महीना की रेट: 8.45%
  • तीन महीना की रेट: 8.55%
  • छह महीना की रेट: 8.90%
  • एक साल की रेट: 9.10%
  • दो साल की रेट: 9.35%

पंजाब नेशनल बैंक (PNB)

पीएनबी ने भी MCLR में 5 बेसिस पॉइंट्स का इजाफा किया है।

  • ओवरनाइट रेट: 8.35%
  • एक महीना की रेट: 8.45%
  • तीन महीना की रेट: 8.65%
  • एक साल की रेट: 9.00%
  • तीन साल की रेट: 9.30%

आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank)

आईडीबीआई बैंक ने अपनी दरों में बदलाव करते हुए अधिकतम तीन साल की MCLR को बढ़ाकर 10.15% तक कर दिया है।

  • ओवरनाइट रेट: 8.45%
  • एक महीना की रेट: 8.60%
  • तीन महीना की रेट: 8.90%
  • छह महीना की रेट: 9.15%
  • एक साल की रेट: 9.20%
  • दो साल की रेट: 9.75%
  • तीन साल की रेट: 10.15%

 
 

Related Story

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!