भारती एयरटेल ने एयरटेल अफ्रीका में हिस्सेदारी बढ़ाकर 79% की

Edited By Updated: 23 Jun, 2026 01:50 PM

bharti airtel increases stake in airtel africa to 79

दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने शेयर अदला-बदली समझौते के जरिये एयरटेल अफ्रीका में अपनी हिस्सेदारी 16.31 प्रतिशत बढ़ाकर लगभग 79 प्रतिशत कर ली है। कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि इस सौदे का मूल्य करीब 28,200 करोड़ रुपए आंका गया...

नई दिल्लीः दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल ने शेयर अदला-बदली समझौते के जरिये एयरटेल अफ्रीका में अपनी हिस्सेदारी 16.31 प्रतिशत बढ़ाकर लगभग 79 प्रतिशत कर ली है। कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि इस सौदे का मूल्य करीब 28,200 करोड़ रुपए आंका गया है। इस लेनदेन से पहले भारती एयरटेल की एयरटेल अफ्रीका में हिस्सेदारी 62.73 प्रतिशत थी। 

कंपनी सूचना के अनुसार, ''कंपनी ने 22 जून 2026 को आईसीआईएल से एयरटेल अफ्रीका के 595,204,251 शेयर (करीब 16.3 प्रतिशत हिस्सेदारी) का अधिग्रहण पूरा कर लिया है। इसके परिणामस्वरूप कंपनी की प्रभावी हिस्सेदारी बढ़कर लगभग 79 प्रतिशत हो गई है।'' इस लेनदेन के तहत भारती एयरटेल ने अपने प्रवर्तक समूह की इकाई इंडियन कॉन्टिनेंट इन्वेस्टमेंट लिमिटेड को तरजीही आधार पर शेयर जारी किए, जिसके बदले में एयरटेल अफ्रीका में उसकी 16.31 प्रतिशत हिस्सेदारी अधिग्रहित की गई। 

बयान के अनुसार, यह लेनदेन एक नकद-रहित शेयर अदला-बदली है जो कंपनी को बिना किसी अतिरिक्त उधारी या नकद निकासी का एक बड़ा हिस्सा अधिग्रहित करने और एक उच्च-विकास वाली परिसंपत्ति में अपना आर्थिक हित बढ़ाने का अवसर देता है। भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक एवं चेयरमैन सुनील भारती मित्तल ने जनवरी-मार्च 2026 तिमाही के परिणामों की घोषणा करते समय समूह कंपनियों में प्रवर्तकों की हिस्सेदारी बढ़ाने की योजना का उल्लेख किया था।  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!