केनरा एचएसबीसी लाइफ का लाभ दूसरी तिमाही में 5% बढ़कर 43 करोड़ रुपए पर

Edited By Updated: 10 Oct, 2026 11:54 AM

canara hsbc life s profit rises 5 to rs 43 crore in the second quarter

केनरा एचएसबीसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी का चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में शुद्ध लाभ पांच प्रतिशत बढ़कर 43 करोड़ रुपए रहा। बीमा कंपनी ने पिछले वित्तवर्ष की समान तिमाही में 41 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा अर्जित किया था।

नई दिल्लीः केनरा एचएसबीसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी का चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में शुद्ध लाभ पांच प्रतिशत बढ़कर 43 करोड़ रुपए रहा। बीमा कंपनी ने पिछले वित्तवर्ष की समान तिमाही में 41 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा अर्जित किया था। 

कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि केनरा बैंक प्रवर्तित बीमा कंपनी की कुल आय आलोच्य तिमाही में बढ़कर 2,511 करोड़ रुपए रही, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 2,349 करोड़ रुपए थी। कंपनी ने जुलाई-सितंबर तिमाही में 2,553 करोड़ रुपए का शुद्ध प्रीमियम जुटाया, जबकि पिछले वित्तवर्ष की समान तिमाही में यह 2,260 करोड़ रुपए था। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!