Closing Bell: सेंसेक्स में 1048 अंक की गिरावट, 76,330 पर हुआ बंद, निफ्टी भी 345 अंक लुढ़का

Edited By Updated: 13 Jan, 2025 03:33 PM

bse fell by 1048 points closed at 76 330 nifty also fell by 345 points

सुबह गिरावट के साथ शुरू हुआ शेयर बाजार में कारोबार के अंत में भी भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी आज सोमवार (13 जनवरी) को सेंसेक्स 1048 अंक की गिरावट देखने को मिली, ये 76,330 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 345 अंक की...

मुंबईः सुबह गिरावट के साथ शुरू हुआ शेयर बाजार में कारोबार के अंत में भी भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी आज सोमवार (13 जनवरी) को सेंसेक्स 1048 अंक की गिरावट देखने को मिली, ये 76,330 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 345 अंक की गिरावट रही, ये 23,085 के स्तर पर बंद हुआ।
 

ग्लोबल मार्केट में गिरावट रही

  • पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार (10 जनवरी) को एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 1.05% की गिरावट रही। वहीं, कोरिया का कोस्पी आज 1.21% गिरावट के साथ करोबार कर रहा है।चीन के शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स में भी आज 0.45% की गिरावट देखने को मिल रही है।
  • NSE के डेटा के अनुसार, 10 जनवरी को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 2,254.68 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 3,961.92 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
  • 10 जनवरी को अमेरिका का डाओ जोंस 1.63% गिरकर 41,938 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 1.54% गिरावट के बाद 5,827 जबकि नैस्डैक इंडेक्स 1.63% गिरकर 19,161 के स्तर पर बंद हुए।

बीते हफ्ते 1845 अंक गिरा था शेयर बाजार

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार (10 जनवरी) को सेंसेक्स 241 अंक गिरकर 77,378 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 95 अंक की गिरावट रही, ये 23,431 के स्तर पर बंद हुआ। BSE स्मॉलकैप 1298 अंक की गिरावट के साथ 52,722 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 में गिरावट और 8 में तेजी रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 36 में गिरावट और 14 में तेजी रही। जबकि एक शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुआ। NSE सेक्टोरल इंडेक्स में IT सेक्टर में 3.44%की रही। इसके अलावा सभी सेक्टर गिरावट के साथ बंद हुए। मीडिया सेक्टर सबसे ज्यादा 3.59 % गिरा। वहीं, हफ्तेभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार 1845 अंक गिरा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!