Stock Market Update: बजट से एक दिन पहले बाजार में तेजी, सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा उछला

Edited By Updated: 31 Jan, 2025 01:12 PM

market boomed a day before the budget bse jumped more than 600 points

बजट से एक दिन पहले आज यानी 31 जनवरी को शेयर बाजार में तेजी देखी जा रही है। सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 77,363 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 218 अंक की तेजी है, ये 23,467 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों...

मुंबईः बजट से एक दिन पहले आज यानी 31 जनवरी को शेयर बाजार में तेजी देखी जा रही है। सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 77,363 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 218 अंक की तेजी है, ये 23,467 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में 19 में तेजी और 12 में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों से 35 में तेजी और 16 में गिरावट है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स में कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर सबसे ज्यादा 1.25% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।

एशियाई बाजार में मिलाजुला कारोबार

  • एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 0.067% की तेजी और कोरिया के कोस्पी में 1.49% की गिरावट है। वहीं चीन का शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स 0.062% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
  • NSE के डेटा के अनुसार, 30 जनवरी को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 4,582.95 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 2,165.89 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
  • 30 जनवरी को अमेरिका का डाओ जोंस 0.38% की तेजी के साथ 44,882 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 0.53% चढ़कर 6,071 पर बंद हुआ। नैस्डैक इंडेक्स में 0.25% की तेजी रही।

कल बाजार में रही थी तेजी

इससे पहले कल यानी 30 जनवरी को सेंसेक्स 226 अंक की तेजी के साथ 76,759 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 86 अंक की बढ़त रही, ये 23,249 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में तेजी और 12 में गिरावट थी। पावर और FMCG शेयर्स में तेजी थी। वहीं IT और ऑटो शेयर्स में गिरावट थी।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!