सिप्ला का जुलाई-सितंबर तिमाही में शुद्ध लाभ 3.7% बढ़कर 1,353.37 करोड़ रुपए

Edited By Updated: 30 Oct, 2025 02:46 PM

cipla s net profit rose 3 7 to rs 1 353 37 crore

प्रमुख दवा कंपनी सिप्ला लिमिटेड का जुलाई-सितंबर तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 3.7 प्रतिशत बढ़कर 1,353.37 करोड़ रुपए हो गया। कंपनी का पिछले वर्ष इसी तिमाही में मुनाफा 1,305.01 करोड़ रुपए रहा था। सिप्ला लिमिटेड ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना...

नई दिल्लीः प्रमुख दवा कंपनी सिप्ला लिमिटेड का जुलाई-सितंबर तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 3.7 प्रतिशत बढ़कर 1,353.37 करोड़ रुपए हो गया। कंपनी का पिछले वर्ष इसी तिमाही में मुनाफा 1,305.01 करोड़ रुपए रहा था। सिप्ला लिमिटेड ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में परिचालन आय 7,589.44 करोड़ रुपए रही जो एक साल पहले इसी अवधि में 7,051.02 करोड़ रुपए थी। 

जुलाई-सितंबर तिमाही में कुल व्यय सालाना आधार पर 5,452.57 करोड़ रुपए से बढ़कर 6,004.86 करोड़ रुपए हो गया। कंपनी सूचना के अनुसार, औषधि खंड से राजस्व 7,291.43 करोड़ रुपए रहा जो पिछले साल इसी अवधि में 6,775.56 करोड़ रुपए था। नये उद्यमों ने 350.68 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित किया जबकि पिछले वर्ष में यह इसी तिमाही में 319.6 करोड़ रुपए था।  

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!