Pound Slips: करेंसी मार्केट में उथल-पुथल, बेरोज़गारी बढ़ने से अचानक लुढ़का पाउंड

Edited By Updated: 19 Feb, 2026 05:16 PM

currency market in turmoil pound suddenly falls due to rising unemployment

ब्रिटेन की करेंसी Pound sterling में आई ताजा गिरावट ने वैश्विक बाजारों का ध्यान खींचा है। इसकी मुख्य वजह देश में बढ़ती बेरोज़गारी और कमजोर होता जॉब मार्केट है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक UK में बेरोजगारी दर 5 साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई है, जिससे...

बिजनेस डेस्कः ब्रिटेन की करेंसी Pound sterling में आई ताजा गिरावट ने वैश्विक बाजारों का ध्यान खींचा है। इसकी मुख्य वजह देश में बढ़ती बेरोज़गारी और कमजोर होता जॉब मार्केट है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक UK में बेरोजगारी दर 5 साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई है, जिससे निवेशकों का भरोसा हिल गया है।

नए आंकड़ों के मुताबिक दिसंबर 2025 में बेरोजगारी दर बढ़कर 5.2% हो गई, जो जनवरी 2021 के बाद सबसे ऊंचा स्तर है। रिपोर्ट सामने आते ही पाउंड में बिकवाली बढ़ गई।

डॉलर और यूरो के मुकाबले पाउंड कमजोर

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पाउंड करीब 0.2% गिरकर 1.359 डॉलर पर पहुंच गया। यूरो के मुकाबले भी इसमें कमजोरी दर्ज की गई। निवेशकों को आशंका है कि कमजोर होती अर्थव्यवस्था के चलते ब्रिटेन पर दबाव बढ़ सकता है।

जॉब मार्केट के संकेत चिंताजनक

  • दिसंबर में बेरोज़गारी दर 5.1% से बढ़कर 5.2%
  • जनवरी 2026 में पेरोल कर्मचारियों की संख्या घटकर 3.03 करोड़
  • सालाना आधार पर 1.34 लाख की कमी
  • महीने-दर-महीने 11,000 नौकरियां कम

यह संकेत देता है कि कंपनियां खर्च कम कर रही हैं और नई भर्तियां धीमी पड़ रही हैं।

बॉन्ड यील्ड में गिरावट

  • कमजोर आंकड़ों का असर बॉन्ड मार्केट पर भी दिखा।
  • ब्रिटेन के 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड घटकर 4.368%
  • 2 साल के बॉन्ड की यील्ड 3.563%

यील्ड में गिरावट इस बात का संकेत है कि निवेशक आगे ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कर रहे हैं।

क्या कदम उठाएगा Bank of England?

अब बाजार की नजर ब्रिटेन के केंद्रीय बैंक पर टिकी है। अनुमान है कि कमजोर अर्थव्यवस्था को सहारा देने के लिए इस साल कम से कम दो बार ब्याज दरों में कटौती हो सकती है। अगले महीने ही दरों में कटौती की संभावना लगभग 75% आंकी जा रही है। हालांकि, ब्याज दरों में कटौती से लोन सस्ता होगा, लेकिन इससे पाउंड पर और दबाव भी बढ़ सकता है।
  

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!