Rupee Recovers: भारतीय करेंसी के आगे झुका डॉलर, आज इतना मजबूत हुआ रुपया

Edited By Updated: 16 Oct, 2025 10:37 AM

dollar bows down before indian currency today became so strong

केंद्रीय बैंक के हस्तक्षेप और अमेरिकी डॉलर में नरमी के बीच रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में 40 पैसे की बढ़त के साथ 87.68 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि सकारात्मक घरेलू शेयर बाजार, कच्चे तेल की कम कीमतों और...

बिजनेस डेस्कः केंद्रीय बैंक के हस्तक्षेप और अमेरिकी डॉलर में नरमी के बीच रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में 40 पैसे की बढ़त के साथ 87.68 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि सकारात्मक घरेलू शेयर बाजार, कच्चे तेल की कम कीमतों और विदेशी पूंजी के प्रवाह में नए सिरे से वृद्धि जैसे अन्य सहायक कारकों ने भी निवेशकों की धारणा को बढ़ावा दिया। 

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 87.76 प्रति डॉलर पर खुला। फिर बढ़त के साथ 87.68 प्रति डॉलर के शुरुआती उच्च स्तर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से 40 पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया बुधवार को 73 पैसे की तेजी के साथ 88.08 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 98.51 पर आ गया। 

घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 407.67 अंक चढ़कर 83,013.10 अंक पर जबकि निफ्टी 104 अंक की बढ़त के साथ 25,427.55 अंक पर रहा। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.74 प्रतिशत की बढ़त के साथ 62.37 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 68.64 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।  
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!