Elon Musk's Net Worth: 600 अरब डॉलर क्लब में एलन मस्क की एंट्री, 24 घंटे इतनी बढ़ गई नेटवर्थ

Edited By Updated: 16 Dec, 2025 01:35 PM

elon musk enters the 600 billion club net worth increased

दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क (Elon Musk) ने इतिहास रच दिया है। मस्क अब दुनिया के पहले ऐसे व्यक्ति हैं जिनकी कुल संपत्ति 600 अरब डॉलर (लगभग 54 लाख करोड़ रुपए) से ज्यादा हो गई है। पिछले 24 घंटों में उनकी संपत्ति में 167 अरब डॉलर का जबरदस्त इजाफा...

बिजनेस डेस्कः दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क (Elon Musk) ने इतिहास रच दिया है। मस्क अब दुनिया के पहले ऐसे व्यक्ति हैं जिनकी कुल संपत्ति 600 अरब डॉलर (लगभग 54 लाख करोड़ रुपए) से ज्यादा हो गई है। पिछले 24 घंटों में उनकी संपत्ति में 167 अरब डॉलर का जबरदस्त इजाफा हुआ है।

यह भी पढ़ें: Banking Sector में हलचल: IndusInd का इतना बड़ा हिस्सा खरीदेगा HDFC बैंक, शेयरधारकों को मिलेगा फायदा या जोखिम?

मस्क की दौलत में यह तेजी उनकी रॉकेट कंपनी स्पेसएक्स (SpaceX) के बढ़ते मूल्य और उनकी अन्य कंपनियों जैसे टेस्ला, X और xAI के शेयरों से हुई है। ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के अनुसार, अब उनकी कुल संपत्ति लगभग 638 अरब डॉलर (58 लाख करोड़ रुपए) हो गई है। इसके साथ ही वे दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति लैरी पेज से 373 अरब डॉलर आगे निकल गए हैं।

PunjabKesari

एलन मस्क की कमाई का स्रोत

मस्क की संपत्ति का सबसे बड़ा हिस्सा टेस्ला और स्पेसएक्स से आता है। वे टेस्ला के लगभग 13% और स्पेसएक्स के 42% हिस्सेदार हैं। टेस्ला से उन्हें पारंपरिक सैलरी नहीं मिलती; उनका मुआवजा शेयरों पर आधारित है। हाल ही में स्पेसएक्स के मूल्य में बढ़ोतरी ने उनकी दौलत में भारी इजाफा किया है।

यह भी पढ़ें: Why Share market crash Today: कमजोर ग्लोबल संकेत और FII बिकवाली से बाजार धड़ाम, जानिए 5 बड़ी वजहें

मुकेश अंबानी और गौतम अडानी से तुलना

भारत में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी क्रमशः सबसे अमीर भारतीय हैं। अंबानी की नेटवर्थ 106 अरब डॉलर और अडानी की 85 अरब डॉलर है यानी दोनों की कुल नेटवर्थ 191 अरब डॉलर है। वहीं मस्क ने सिर्फ इस साल 205 अरब डॉलर की कमाई कर ली है, जो अंबानी-अडानी की कुल संपत्ति से भी ज्यादा है।

PunjabKesari

मस्क की संपत्ति में यह रिकॉर्ड बढ़ोतरी उनके तकनीकी और अंतरिक्ष आधारित व्यवसायों की बढ़ती वैश्विक मांग को दर्शाती है।
 

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!