सितंबर में इंजीनियरिंग वस्तुओं का निर्यात 2.9% बढ़ा: ईईपीसी

Edited By Updated: 31 Oct, 2025 11:16 AM

engineering goods exports grew 2 9 in september eepc

देश से इंजीनियरिंग उत्पादों के निर्यात में सितंबर के दौरान लगातार चौथे महीने वृद्धि दर्ज की गई। इंजीनियरिंग निर्यात संवर्द्धन परिषद (ईईपीसी) ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। ईईपीसी ने एक बयान में कहा कि सितंबर महीने में इंजीनियरिंग वस्तुओं का...

कोलकाताः देश से इंजीनियरिंग उत्पादों के निर्यात में सितंबर के दौरान लगातार चौथे महीने वृद्धि दर्ज की गई। इंजीनियरिंग निर्यात संवर्द्धन परिषद (ईईपीसी) ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। ईईपीसी ने एक बयान में कहा कि सितंबर महीने में इंजीनियरिंग वस्तुओं का निर्यात पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 2.93 प्रतिशत बढ़कर 10.11 अरब डॉलर हो गया। 

इस दौरान अमेरिका को होने वाले निर्यात में 9.4 प्रतिशत की बड़ी गिरावट आने के बावजूद कुल निर्यात में वृद्धि दर्ज की गई। अमेरिका भारत के इंजीनियरिंग सामान का सबसे बड़ा बाजार है।
 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!