Edited By jyoti choudhary,Updated: 12 Jun, 2026 03:33 PM

वैश्विक बाजारों में आई तेजी और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच शुक्रवार (12 जून) को शेयर बाजार में धमाकेदार तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स -निफ्टी हरे निशान पर बंद हुए। सेंसेक्स 1,695.40 अंक की तेजी के साथ 75,527.95 पर आ गया। निफ्टी में भी...
बिजनेस डेस्कः वैश्विक बाजारों में आई तेजी और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच शुक्रवार (12 जून) को शेयर बाजार में धमाकेदार तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स -निफ्टी हरे निशान पर बंद हुए। सेंसेक्स 1,695.40 अंक की तेजी के साथ 75,527.95 पर आ गया। निफ्टी में भी 461.30 अंकों की तेजी रही, ये 23,622.90 के स्तर पर बंद हुआ। आज के कारोबार में रियल्टी, प्राइवेट बैंक, सरकारी बैंक और फाइनेंशियल सर्विसेज शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी है।
तेजी के 5 बड़े कारण
अमेरिका-ईरान के बीच सुलह
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस वीकेंड तक ईरान के साथ शांति समझौता होने की बात कही जिससे होर्मुज स्ट्रेट फिर से खुल सकता है। इससे दुनिया भर के बाजारों में रौनक लौटी।
कच्चे तेल की गिरावट
अमेरिका-ईरान समझौते की उम्मीदों पर वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड फिसलकर प्रति बैरल $89 के नीचे आ गया। फिलहाल यह 2% की गिरावट के साथ प्रति बैरल $88.77 पर है।
रुपए की मजबूती
आज रुपए में मजबूती आई। शुरुआती कारोबार में एक अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 39 पैसे की मजबूती के साथ ₹95.37 पर खुला।
एशियाई बाजारों में रौनक
जियोपॉलिटिकल टेंशन में नरमी की उम्मीद पर दक्षिण कोरिया का कोस्पी 8% तो जापान का निक्केई करीब 4% मजबूत हो गया। साथ ही वैश्विक मार्केट की रौनक में ताइवान का ताइवान वेटेड भी करीब ढाई फीसदी, हॉन्ग कॉन्ग का हैंग सैंग में 2%, चीन का शंघाई कंपोजिट 1% से अधिक मजबूत हुआ है। ओवरनाइट अमेरिकी मार्केट में नास्डाक ढाई फीसदी से अधिक तो एसएंडपी 500 डेढ़ फीसदी से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुआ था तो यूरोपीय मार्केट में भी रौनक रही।
सरकारी बैंकों से मजबूत सपोर्ट
शुरुआती कारोबार में सभी सेक्टर के निफ्टी इंडेक्स ग्रीन थे लेकिन मुनाफावसूली के चलते फिलहाल निफ्टी आईटी में मामूली कमजोरी दिखने लगी। हालांकि निफ्टी पीएसयू बैंक में डेढ़ फीसदी से अधिक और निफ्टी प्राइवेट बैंक में 1% की बढ़त ने मार्केट संभाला हुआ है। निफ्टी रियल्टी में भी डेढ़ फीसदी की तेजी है तो फार्मा, मेटल और एफएमसीजी के निफ्टी इंडेक्स में भी आधे-आधे फीसदी की बढ़त है।