Indian Currency Strong: डॉलर के मुकाबले रुपए की जोरदार वापसी, आज इतनी मजबूत हुई भारतीय करेंसी

Edited By Updated: 30 Oct, 2026 05:12 PM

strong comeback for the rupee against the dollar

रुपया शुक्रवार को 33 पैसे मजबूत होकर 94.93 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर रहा। घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख और अमेरिकी डॉलर में नरमी के बीच घरेलू मुद्रा को समर्थन मिला। हालांकि, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और व्यापक बाजार में कमजोर रुख ने रुपए

मुंबईः रुपया शुक्रवार को 33 पैसे मजबूत होकर 94.93 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर रहा। घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख और अमेरिकी डॉलर में नरमी के बीच घरेलू मुद्रा को समर्थन मिला। हालांकि, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और व्यापक बाजार में कमजोर रुख ने रुपए की बढ़त को सीमित रखा। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और भारतीय रिर्जव बैंक (आरबीआई) के हस्तक्षेप से मुद्रा तथा बॉन्ड बाजार दोनों को अतिरिक्त समर्थन मिला। 

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 95.21 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान यह अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.94 के उच्च तथा 95.28 के निचले स्तर तक पहुंचा। अंत में यह 94.93 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर रहा जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 33 पैसे की बढ़त है। रुपया बृहस्पतिवार को दो पैसे की बढ़त के साथ 95.26 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.37 प्रतिशत फिसलकर 101.66 पर आ गया। 

मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, ''अमेरिका के अपने सहयोगी देशों को चुनाव के बाद ईरान पर नए हमले की तैयारी करने की चेतावनी देने से पश्चिम एशिया में तनाव के कारण रुपए में हल्का नकारात्मक रुख रहने के आसार हैं।'' चौधरी ने कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से भी रुपए पर दबाव पड़ सकता है। उन्होंने कहा, ''हालांकि, घरेलू बाजारों में सकारात्मक रुख, अमेरिकी डॉलर और अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में नरमी से निचले स्तर पर रुपए को समर्थन मिल सकता है। आरबीआई का कोई भी हस्तक्षेप निचले स्तर पर रुपए को सहारा दे सकता है। डॉलर के मुकाबले रुपए का हाजिर भाव 94.80 से 95.35 के दायरे में रहने का अनुमान है।'' 

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल का भाव वायदा कारोबार में 1.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 114.13 डॉलर प्रति बैरल रहा। घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स 308.49 अंक चढ़कर 74,459.53 पर जबकि निफ्टी 116.35 अंक बढ़कर 23,053.10 पर बंद हुआ। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 943.60 करोड़ रुपए के शेयर बेचे थे।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!