गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 11.5% बढ़कर 504.5 करोड़ रुपए पर

Edited By Updated: 07 Aug, 2026 05:37 PM

godrej consumer products  net profit rose 11 5 to rs 504 5 crore

रोजमर्रा के उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनी गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (जीसीपीएल) का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में सालाना आधार पर 11.5 प्रतिशत बढ़कर 504.52 करोड़ रुपए रहा। वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में...

नई दिल्लीः रोजमर्रा के उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनी गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (जीसीपीएल) का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में सालाना आधार पर 11.5 प्रतिशत बढ़कर 504.52 करोड़ रुपए रहा। वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 452.45 करोड़ रुपए था। 

कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की परिचालन आय 18.31 प्रतिशत बढ़कर 4,225.47 करोड़ रुपए रही, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 3,571.32 करोड़ रुपए थी। गोदरेज इंडस्ट्रीज ग्रुप (जीआईजी) की एफएमसीजी इकाई ने बयान में कहा, ''वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के दौरान एकीकृत बिक्री में सालाना आधार पर 19 प्रतिशत की वृद्धि हुई। बढ़ोतरी का कारण बिक्री की मात्रा में नौ प्रतिशत की वृद्धि है। कंपनी के सभी कारोबार में आय और मुनाफे में व्यापक स्तर पर वृद्धि दर्ज की गई।'' 

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में जीसीपीएल का कुल खर्च 18.6 प्रतिशत बढ़कर 3,585.24 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सुधीर सीतापति ने कहा कि जीसीपीएल की कर पूर्व आय (ईबीआईटीडीए) में 14 प्रतिशत की वृद्धि हुई और मार्जिन 19 प्रतिशत रहा। शुद्ध लाभ में 11 प्रतिशत की वृद्धि मजबूत परिचालन प्रदर्शन को दर्शाती है, हालांकि जिंस की ऊंची कीमतों का कुछ दबाव बना रहा। 
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!