Gold silver Price: सोने-चांदी की कीमतों ने फिर पकड़ी रफ्तार, जानें 22k और 24k gold price

Edited By Updated: 29 Nov, 2024 05:31 PM

gold and silver prices again gained momentum know the price

आज 29 नवंबर को सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखी गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव ₹451 की बढ़त के साथ ₹76,738 हो गया है, जो पहले ₹76,287 था।

बिजनेस डेस्कः आज 29 नवंबर को सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखी गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव ₹451 की बढ़त के साथ ₹76,738 हो गया है, जो पहले ₹76,287 था।

चांदी के दाम में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। यह ₹1,346 बढ़कर ₹89,250 प्रति किलो पर पहुंच गई, जबकि पहले इसका मूल्य ₹87,904 था। गौरतलब है कि चांदी ने 23 अक्टूबर को ₹99,151 प्रति किलो और सोने ने 30 अक्टूबर को ₹79,681 प्रति 10 ग्राम का ऑल टाइम हाई बनाया था।

4 महानगरों में सोने की कीमत

दिल्ली: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 71,760 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 78,260 रुपए है।
मुंबई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 71,600 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 78,110 रुपए है।
कोलकाता: 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 71,600 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 78,110 रुपए है।
चेन्नई: 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 71,600 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 78,110 रुपए है।

इस साल सोने में अब तक 13,386 रुपए से ज्यादा की तेजी

IBJA के अनुसार, इस साल अब तक सोने के दाम 13,386 रुपए बढ़ चुके हैं। वहीं, चांदी की कीमत 15,855 रुपए बढ़ चुकी है। 1 जनवरी को सोना 63,352 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो अब 76,738 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया है। वहीं एक किलो चांदी की कीमत 73,395 रुपए प्रति किलोग्राम से बढ़कर 89,250 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!