Gold became Expensive: शुक्रवार को महंगा हुआ सोना, चांदी में आई गिरावट

Edited By Updated: 09 May, 2025 09:59 AM

gold became expensive on friday silver declined mcx gold reached rs 96 235

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सोने में मामूली तेजी दर्ज की गई है। जबकि चांदी के भाव में गिरावट आई है। MCX पर सोने का भाव 0.07 फीसदी की तेजी के साथ 96,235 रुपए प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी का भाव 0.25 फीसदी लुढ़क कर 96,267 रुपए प्रति किग्रा...

बिजनेस डेस्कः सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सोने में मामूली तेजी दर्ज की गई है। जबकि चांदी के भाव में गिरावट आई है। MCX पर सोने का भाव 0.07 फीसदी की तेजी के साथ 96,235 रुपए प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी का भाव 0.25 फीसदी लुढ़क कर 96,267 रुपए प्रति किग्रा पर है।

बृहस्पतिवार सोना 1,500 रुपए टूटा

बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 1,500 रुपए घटकर 99,250 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी है। 99.9 प्रतिशत शुद्धता सोने की कीमत बुधवार को 1,00,750 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। चार दिन से जारी तेजी के सिलसिले को तोड़ते हुए, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना बृहस्पतिवार को 1,550 रुपए घटकर 98,800 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले सत्र में यह 1,00,350 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें

हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!