Gold price on MCX on 23June: सस्ता हुआ सोना, चांदी में उछाल जारी, चेक करें लेटेस्ट रेट

Edited By Updated: 23 Jun, 2025 10:03 AM

gold becomes cheaper silver continues to rise check the latest rate

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन (23 जून) सोमवार को सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। जबकि चांदी में तेजी का दौर जारी है। पिछले सप्ताह दोनों की कीमतों में बड़ी गिरावट आई थी। खबर लिखे जाने के समय MCX पर सोने का भाव 0.07 फीसदी की गिरावट के साथ...

बिजनेस डेस्कः सप्ताह के पहले कारोबारी दिन (23 जून) सोमवार को सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। जबकि चांदी में तेजी का दौर जारी है। पिछले सप्ताह दोनों की कीमतों में बड़ी गिरावट आई थी। खबर लिखे जाने के समय MCX पर सोने का भाव 0.07 फीसदी की गिरावट के साथ 99,040 रुपए प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी की कीमत में 0.32 फीसदी की बढ़त है, ये 1,06,567 रुपए प्रति किग्रा पर है। इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने की कीमतों मं गिरावट आई है।

शुक्रवार को सोना 600 रुपए टूटा

शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 600 रुपए टूटकर 99,960 रुपए प्रति 10 ग्राम रही। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। पिछले बाजार सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,00,560 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। वहीं 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 550 रुपए टूटकर 99,250 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पर रहा। बृहस्पतिवार को सोने की कीमत 99,800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। शुक्रवार को चांदी की कीमत भी 2,000 रुपए लुढ़क कर 1,05,200 रुपए  प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रही। 

एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष (शोध विश्लेषक) जतीन त्रिवेदी ने कहा, ‘‘कारोबारी अमेरिकी अर्थव्यवस्था के घटनाक्रमों पर नजर रखेंगे। व्यापार शुल्क और पश्चिम एशिया में सैन्य भागीदारी अस्थिरता को बढ़ावा देगी। ईरान-इजराइल संघर्ष में अमेरिका की ओर से किसी भी तरह की कमी या गैर-भागीदारी के संकेत सोने पर दबाव बनाए रख सकते हैं।'' उन्होंने कहा, ‘‘दूसरी ओर, नए सिरे से तनाव बढ़ने से कीमतों को समर्थन मिलेगा।''
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!