सोने के भाव आसमान पर, चांदी भी हुई मंहगी, खरीदारी से पहले जानें आज के रेट

Edited By Updated: 03 Sep, 2025 10:37 AM

gold prices are sky high silver also becomes expensive

सोने के भाव लगातार रिकॉर्ड बना रहे हैं। आज MCX पर सोने के भाव ने फिर नया रिकॉर्ड बना लिया। चांदी के वायदा भाव मंगलवार को सर्वोच्च शिखर छूने के बाद आज नरमी के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के भाव 1,06,111 रुपए, जबकि चांदी के...

बिजनेस डेस्कः सोने के भाव लगातार रिकॉर्ड बना रहे हैं। आज MCX पर सोने के भाव ने फिर नया रिकॉर्ड बना लिया। चांदी के वायदा भाव मंगलवार को सर्वोच्च शिखर छूने के बाद आज नरमी के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के भाव 1,06,111 रुपए, जबकि चांदी के भाव 1,24,536 रुपए के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चढ़े सोना चांदी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव में तेजी देखी जा रही है।  Comex पर सोना 3,600 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,592.20 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 5 डॉलर की तेजी के साथ 3,597.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के वायदा भाव ने इस साल 3,616.90 डॉलर के भाव पर ऑल टाइम हाई छू लिया है। Comex पर चांदी के वायदा भाव 41.15 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 41.07 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.19 डॉलर की तेजी के साथ 41.26 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!