Gold की चमक पड़ी फीकी, कीमतों में आई गिरावट, चेक करें देशभर में गोल्ड के भाव

Edited By Updated: 21 Oct, 2025 10:57 AM

gold prices have fallen check gold prices across the country

दिवाली के अगले दिन (21 अक्टूबर) सोने की कीमतों में गिरावट आई है। लगातार दूसरे दिन गोल्ड की दरों में गिरावट दर्ज की गई है। बीते दो दिनों में 24 कैरेट शुद्ध सोना कुल ₹180 प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है। धनतेरस (18 अक्टूबर) के दिन भी सोने में ₹1,910 प्रति...

बिजनेस डेस्कः दिवाली के अगले दिन (21 अक्टूबर) सोने की कीमतों में गिरावट आई है। बीते दो दिनों में 24 कैरेट शुद्ध सोना कुल ₹180 प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है। धनतेरस (18 अक्टूबर) के दिन भी सोने में ₹1,910 प्रति 10 ग्राम की भारी गिरावट देखी गई थी।

मंगलवार को 24 कैरेट और 22 कैरेट दोनों श्रेणियों के सोने की कीमतों में ₹10 प्रति 10 ग्राम की कमी आई है। वहीं, चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है — दिल्ली में एक किलो चांदी ₹100 सस्ती होकर अब ₹1,71,900 प्रति किग्रा के भाव पर बिक रही है।

देशभर में गोल्ड के भाव (21 अक्टूबर 2025)

शहर 22 कैरेट (₹/10 ग्राम) 24 कैरेट (₹/10 ग्राम)
दिल्ली 1,19,940   1,30,830
मुंबई  1,19,790  1,30,680
कोलकाता     1,19,790 1,30,680
चेन्नई     1,19,190  1,30,030
हैदराबाद  1,19,790 1,30,680
बेंगलुरु 1,19,790  1,30,680
पटना  1,19,840 1,30,730
लखनऊ 1,19,940  1,30,830
जयपुर  1,19,940  1,30,830

 

क्यों फिसल रहे हैं सोने के दाम?

ऑल इंडिया जेम एंड ज्वैलरी डोमेस्टिक काउंसिल (GJC) के फाउंडर मेंबर और पूर्व चेयरमैन अनंत पद्मनाभन का कहना है कि फिलहाल बाजार में हल्की मुनाफावसूली के चलते सोने के दाम नरम पड़े हैं।
हालांकि, उन्होंने अनुमान जताया कि आने वाले महीनों में सोना ₹1.50 लाख प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर को छू सकता है।

इसकी प्रमुख वजहें हैं 

  • केंद्रीय बैंकों की बढ़ती खरीद,
  • चीन और जापान में मजबूत मांग
  • अमेरिका-चीन व्यापार वार्ता में अनिश्चितता के साथ-साथ रूस-यूक्रेन युद्ध की स्थिति।

पद्मनाभन के अनुसार, अगर शॉर्ट-टर्म करेक्शन आता है, तो सोने का भाव अस्थायी रूप से ₹1.15 लाख प्रति 10 ग्राम तक गिर सकता है लेकिन लंबी अवधि में रुझान तेजी का ही रहेगा।
 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!