Gold Rate: 2 दिन में ₹4,000 से ज्यादा उछला सोना, जानें क्या है 24k सोने का भाव

Edited By Updated: 11 Nov, 2025 02:22 PM

gold prices have risen by over 4 000 in two days

देश में सोने और चांदी की कीमतों में आज 11 नवंबर को तेजी देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,706 रुपए बढ़कर 1,24,147 रुपए पर पहुंच गया। पिछले दो कारोबारी दिनों में ही सोने की कीमत 4,047 रुपए तक...

बिजनेस डेस्कः देश में सोने और चांदी की कीमतों में आज 11 नवंबर को तेजी देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,706 रुपए बढ़कर 1,24,147 रुपए पर पहुंच गया। पिछले दो कारोबारी दिनों में ही सोने की कीमत 4,047 रुपए तक बढ़ चुकी है। शुक्रवार को इसकी कीमत 1,20,100 रुपए थी।

चांदी की कीमत में भी तेजी है। यह 2,695 रुपए बढ़कर 1,54,338 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। 17 अक्टूबर को सोना 1,30,874 रुपए और 14 अक्टूबर को चांदी 1,78,100 रुपए के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच चुकी थी।

IBJA के रेट में 3% GST, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स का मार्जिन शामिल नहीं होता। इन्हीं रेट्स के आधार पर RBI सोवरेन गोल्ड बॉन्ड और कई बैंक गोल्ड लोन की कीमत तय करते हैं।

इस साल भारी बढ़ोतरी

  • सोना अब तक 47,985 रुपए प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ।
  • चांदी में 68,321 रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

आगे क्या?

विशेषज्ञों के अनुसार शादी का सीजन सोने की कीमत को सपोर्ट देगा। आने वाले दिनों में सोना दोबारा 1.25 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के स्तर को छू सकता है। हालांकि बीच-बीच में उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है।

खरीदते समय क्या ध्यान रखें?

हमेशा BIS हॉलमार्क वाला सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। हॉलमार्क कोड अल्फान्यूमेरिक होता है, जैसे: AZ4524। यह सोने की शुद्धता की गारंटी देता है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!